1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna News: मदरसे में नाबालिग से कथित छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में मौलाना गिरफ्तार

Madrasa POCSO Case: बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल।
2 min read
Google source verification
panna

madrasa pocso case molana arrested after minor harassment allegation, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ाया मौलाना (Source-Patrika)

Panna Madrasa POCSO Case: मध्यप्रदेश के पन्ना में टिकुरिया मोहल्ला स्थित मदरसे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक नाबालिग बच्ची के परिजनों ने मदरसे के मौलाना पर बच्ची को कमरे में बंद कर उसके साथ आपराधिक कृत्य करने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मौलाना पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को बच्ची रोज की तरह मदरसे गई थी, लेकिन निर्धारित समय तक घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद चिंता हुई तो बच्ची की तलाश शुरू की। आरोप है कि जब परिजनों ने मदरसे के मौलाना से बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बच्ची अपनी एक सहेली के साथ चली गई है। परिजनों को मौलाना की बात पर शक हुआ और जब उन्होंने दबाव बनाया और मदरसे का कमरा खोला तो वहां से बच्ची बरामद हुई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

देखें वीडियो-

पुलिस ने मौलाना को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची तथा परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध नहीं कराई गई। परिजनों का कहना है कि कैमरों की वायरिंग कटी हुई मिली, जिससे उन्हें साक्ष्य मिटाने की आशंका है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टिकुरिया मोहल्ला निवासी मौलाना मोहम्मद मुबारक हुसैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हर पहलू से मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर देर रात अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों सहित सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।