4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां शेरावाली को नम आंखों से किया विदा

मां शेरावाली को नम आंखों से किया विदा
2 min read
Google source verification
Mother sherwali

Mother sherwali

पन्ना। विजयादशमी पर जिलेभर में जगह-जगह देवी प्रतिमाओं का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में श्रद्धालु प्रतिमाओं के साथ बैंड व डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जिला मुख्यालय में दुर्गा उत्सव समितियों ने विसर्जन के लिए तय स्थान पर पहुंचने की सुलभता को लेकर कई मार्गों से प्रतिमाएं निकाली।

शाहनगर में निकाला चल समारोह

शाहनगर। नवरात्र पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रतिमाओं को बाबा घाट में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिमाएं तहसील प्रांगण में एकत्रित हुईं। यहां तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदार आकाश नीरज एवं टीआइ एके श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतिमाएं विसर्जित हुईं।

विजयादशमी के अवसर पर नगर में देवी प्रतिमाओं के चल समाराह के साथ भगवान श्रीराम की झांकी लोगों के आकर्षण का केंन्द्र रही। हनुमान चौक में राम-रावण युद्ध की लीला देखने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। रावण वध के साथ ही पूरा आयोजन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

नम आंखों से भक्तों ने किया मां को विदा

ककरहटी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ीपड़रिया में विजयादशमी के मौके पर भक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदि शक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को जब माता के विदाई की बेला आई तो मां से दूर होने का गम हर भक्तों के आंखेंं में स्पष्ट दिख रहा था।

विजयादशमी उत्सव को लेकर गांव मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा। प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर ग्राम के बिंद्रावन बांध में शुरू हुआ। ग्राम में जगह जगह विराजी झांकियों की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

अमानगंज में धूमधाम से दी माता को विदाई

अमानगंज। नवरात्र पर 9 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद माता को धूमधाम के साथ विदाई दी गई। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकते हुए मां को नम आंखों से विदा की। चल समारोह में एक दर्जन से अधिक प्रतिमाएं शामिल रहीं।

अहीर नृत्य चल समारोह निकला

पवई। नौ दिन तक चले नवरात्र पर्व के दसवें दिन दुर्गा समिति द्वारा हवन पूजन के बाद नगर में विजयादशमी का चल समारोह निकाला। रात 9 बजे से शुरू हुआ और सुबह लगभग 4 बजे तक प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर चला। जिसमें करीब 40 प्रतिमाएं शामिल रहीं। नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग देवी प्रतिमाओं के चल समारोह को देखने पहुंचे थे।

नगरवासियों द्वारा जगह-जगह माता रानी की पूजा-अर्चना की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस रहा। जबलपुर के कलाकारों का अहीर नृत्य चल समारोह में आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में झंडा बाजार, आजाद मोहल्ला, अभिराज पैलेश, मरही माता, बस स्टैंड, मिलौनीगंज, मोहन्द्रा तिराहा, मानस कालोनी की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।