20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna News : नदी के उफान में टापू पर फंसा किसान, 70 किमी दूर से पहुंची SDRF, देखें रेस्क्यू

Farmer strand On Island : पवई क्षेत्र में तेज बारिश के चलते पतने नदी में आए उफान के चलते एक किसान टापू पर फंस गया। 70 किमी दूर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित निकाला किया।
2 min read
Google source verification
Farmer strand On Island

Farmer strand On Island (पतने नदी में आए उफान से टापू पर फंसा किसान Photo Source- Input)

Panna News :मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पवई क्षेत्र में पतने नदी का जलस्तर बढ़ने से हड़ा गांव के पास एक किसान बाढ़ के पानी के बीच टापूनुमा ऊंचे स्थान पर फंस गया। चारों तरफ पानी और तेज बहाव के बीच किसान की जान सांसत में थी। सूचना मिलते ही जिला सेनानी के मार्गदर्शन में होमगार्ड की छह सदस्यीय टीम और एक सीडीवी करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अंधेरे और तेज बहाव के बीच देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने किसान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि, थाना पवई क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गया है। सूचना मिलते ही जिला सेनानी के मार्गदर्शन में 6 सदस्यीय टीम और एक सीडीवी को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम की जिम्मेदारी सीसी सत्यपाल जैन को सौंपी गई।

रेस्क्यू टीम सक्रीय हुई

टीम को बताया गया कि, पवई निवासी करीब 50 वर्षीय कल्लू नगाइच, पिता बाबूलाल नगाइच, हड़ा गांव स्थित अपने खेत की ओर गए थे। रातभर हुई तेज बारिश के बाद पतने नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी बढ़ने के कारण किसान चारों ओर से घिर गया और जान बचाने के लिए नदी के बीच ऊंचे टापूनुमा स्थान पर पहुंच गया। वहां से उसने मदद के लिए आवाज लगाई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई।

70 कि.मी दूरी तय कर पहुंची टीम

करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम घटनास्थल पर पहुंची। रात के अंधेरे, नदी के तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने बेहद सावधानी से टापू पर फंसे किसान तक पहुंचने का प्रयास किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और आखिरकार किसान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू टीम में सीसी सत्यपाल जैन, कुलदीप बिलोहा, ब्रजेन्द्र सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र सिंह, उदित प्रकाश सिंह और अरविन्द सिंह शामिल रहे। इनके साथ निखिल शिवहरे ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।

सफलतापूर्वक ग्रामीण का रेस्क्यू

रेस्क्यू के बाद कल्लू नगाइच को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर के बीच होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम की तत्परता से एक किसान की जान बच गई। तेज बहाव और रात के अंधेरे में किया गया यह रेस्क्यू अभियान टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन जवानों ने सुरक्षित बचाव कर अभियान को सफल बनाया।