
प्रतीकात्मक तस्वीर। (सोर्स- फाइल)
mp news: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक नई नवेली दुल्हन ससुराल ही नहीं बल्कि मायके से भी सोने-चांदी के जेवरात समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई है। बीते दिनों दुल्हन ससुराल से मायके आई थी और 22 जून की रात मायके के भी जेवरात समेटे और प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के पिता ने पन्ना के रहने वाले युवक पर बहला फुसलाकर भगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
पन्ना के अमानगंज थाना इलाके में रहने वाली नई नवेली दुल्हन 22 जून की रात ससुराल व मायके से लाखों के जेवरात लेकर भाग गई है। परिजन जब सुबह बेटी के कमरे में गई तो वहीं नहीं थी और जेवरात भी गायब थे। दुल्हन के पिता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को बेटी की शादी खमरगौर गांव में की थी। कुछ ही दिन पहले बेटी अपने ससुराल से मायके आई थी। 22 जून की रात ससुराल और मायके के सोने चांदी के जेवर लेकर गायब हो गई है ।
दुल्हन के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पन्ना के एक युवक से बेटी मोबाइल पर बातचीत करती थी और उसी युवक के गुमराह करने पर घर से चली गई है। वहीं उसके पति का कहना है कि वह तीन माह गर्भ से भी थी अचानक कैसे भाग गई। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदी का मामला कायम कर लिया है और युवती की तलाश में जुट गई है।
Published on:
24 Jun 2025 09:16 pm

बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
