7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना परिषद बजट: शहरवासियों पर कोई नया टैक्स नहीं, भरपूर विकास का वादा

57 करोड़ से अधिक का बजट पेश, 65 लाख रुपए की बचत का अनुमान

3 min read
Google source verification
Panna Municipal Council: Panna Nagar Palika Presenting budget

Panna Municipal Council: Panna Nagar Palika Presenting budget

पन्ना। नगर पालिका परिषद का बहुप्रतीक्षित बजट बुधवार को बैठक में पेश कर दिया गया। नगर पालिका की ओर से इस साल बीते साल के मुकाबले करीब दोगुना राशि का बजट पेश किया गया। बजट में आगामी वित्तीय वर्ष में केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान के साथ ही अन्य मदों से कुल 57 करोड़, 33 लाख 41 हजार के आय का अनुमान लगाया गया है।

30 लाख के फायदे में रहने का अनुमान

जिनमें से नगर पालिका विभिन्न विकास कार्यों में कुल 56 करोड़ 68 लाख 41 हजार रुपए व्यय करेगी। इस प्रकार से बजट में कुल 65 लाख रुपए की बचत का अनुमान है। परिषद की बैठक में पार्षदों द्वारा कुछ और कामों को जोडऩे की बात कह गई है। जिनमें व्यय होने वाली अनुमानित राशि के बाद भी नगर पालिका को करीब 30 लाख के फायदे में रहने का अनुमान है।

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में खास ध्यान

गौरतलब है कि बजट से ही आगामी वित्तीय वर्ष में नपा द्वारा किस क्षेत्र में कितनी राशि व्यय की जाएगी इसको तय किया जाता है। यही कारण है कि शहर सरकार के बजट से सभी लोग सीधे प्रभावित होते हैं। नपा द्वारा इस साल पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में खास ध्यान दिया गया है। नपा द्वारा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में 1 करोड़ 16 लाख रुपए व्यय किए जाने का अनुमान लगाया गया है। जिनमें से 35 लाख रुपए नया फायर ब्रिगेड खरीदने पर व्यय किया जाएगा।

9 करोड़ से अधिक रुपए खर्च

बिजली संबंधी उपकरणों को क्रय करने पर 20 लाख रुपए व्यय किए जाने का प्रावधान रखा गया है। नवीन सर्विस वायरक्रय करने पर 5 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा जल प्रदाय सामग्री पर 25 लाख, जल संरचनाओं के संधारण पर 15 लाख, नवीन कुओं और जलाशयों के निर्माण पर 10 लाख, पाइप लाइन की मरम्मत और मोटर खरीदने पर 30 लाख रुपए, बिजली और जल प्रदाय पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए, पानी के टैंकरों की खरीदी पर 5 लाख, प्याऊ खुलवाने पर 50 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर सामाजिक सुरक्षा में 9 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किये जाएंग।

सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र में 83 लाख का होगा व्यय
नगर पालिका द्वारा परिषद की बैठक में पेश किए गए बजट के अनुसार सार्वजनकि शिक्षा क्षेत्र में 83 लाख रुपए से अधिक व्यय के प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत कचरा प्रबंधन में 50 लाख रुपए और गौशाला के संधारण पर 20 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। 33 हजार रुपए समाचार पत्रों पर भी नगर पालिका व्यय करेगी। इसके लिए सामान्य प्रयोजनों के तहत होने वाले व्यय में नगर पालिका द्वारा परिषद की बैठक और स्वागत स्तकार में व्यय के लिए 10 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।

कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए

एनाउंसमेंट और विज्ञापनों पर 50 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही गरीबों के लिए चलने वाली दीनदयाल रसोई में नगर पालिका द्वारा इस साल 10 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए स्व रोजगार के कार्यक्रमों के लिए 20 लाख रुपए, शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल के निर्माण पर 6 लाख रुपए, हाकर्स जोन पर 6 लाख रुपए व्यय लिए जाने का बजट नगर पालिका परिषद की बैठक में रखा गया। जिसमें पार्षदों द्वारा कुछ संशोधन के लिए भी कहा गया है।

नगर पालिका का बजट सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे नगर के हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचेगा और नगर में विकास के द्वार खुलेंगे। नगर समस्या के निराकरण को भी प्राथमिकता दी गई है।
मोहनलाल कुशवाह, नपाध्यक्ष

बजट में नगर की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही नगर के विकास को महत्व दिया गया है। किसी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। बजट में नगर के सभी वर्गों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।
स्नेहलता पाराशर, उपाध्यक्ष

बजट में एडवांस फायर ब्रिगेड खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। छत्रसाल स्टेडियम के लिए भी प्रस्ताव है। इससे शहर विकास को गति मिलेगी। बजट में नगर की जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।
वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद वार्ड क्रमांक 20

अच्छा बजट है। नगर के विकास को समर्पित बजट है। यह पन्ना नगर के सर्वांगिण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। विकास के कई काम शुरू कराए जाएंगे। इससे नगर के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
चंचल जैन, मनोनीत पार्षद