
1 अक्टूबर से खुलने जा रहा है टाइगर रिजर्व, कोर एरिया में सफारी करेंगे पर्यटक
पन्ना. मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में बारिश में तीन माह तक पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद रहने के बाद अब 1 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के गेट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। खास बात ये है कि, इस बार पन्ना टाइगर रिजर्व में पुरुष गाइडों के अलावा महिला गाइड भी पर्यटकों को पन्ना टाइगर रिजर्व घुमाएंगी, जिसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के भ्रमण के लिये 1 अक्टूबर से खुल रहे हैं। वन विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग भी पर्यटकों को जंगल की निराली दुनिया का दीदार कराने व उनकी आवभगत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला प्रवेश द्वार एवं हिनोता प्रवेश द्वार पर्यटको के लिए 1 अक्टूबर से खुल जाएंगे।
पढ़ें ये खास खबर- पाइल्स के ऑपरेशन के बाद हुआ कैंसर, मरीज ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
1598 वर्ग किलोमीटर में फैला है टाइगर रिजर्व
अगर हम पन्ना टाइगर रिजर्व की बात करें, तो कोर और बफर क्षेत्र को मिलाकर 1598 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां 70 से अधिक छोटे बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व की खास पहचान विलुप्त प्रजाति के दुर्लभ गिद्ध भी हैं, जिनकी 9 में से 7 प्रजातियां पन्ना टाइगर रिजर्व में पाई जाती हैं। इसके साथ ही, कई प्रकार के जंगली जानवर भी पन्ना टाइगर रिजर्व में मौजूद है, जिनका दीदार करने के लिए देश विदेश के पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व आते हैं।
हाथियों के साथ समय बिता सकेंगे पर्यटक
फील्ड डारेक्टर ने बताया कि, इस बार हिनोता गेट से पर्यटको के लिए खास व्यवस्थाएं की गई है। हिनोता गेट में पर्यटकों के लिए हाथियों के साथ समय बिताने का मौका दिया जा रहा है। हाथियों को पर्यटकों अपने हाथों से भोजन भी करा सकते हैं। उनके साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।
पढ़ें ये खास खबर- ट्यूशन टीचर के भाई ने बच्ची से किया रेप, पोर्न देखने का आदि है आरोपी
टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को घुमाएंगी महिला गाइड
पन्ना टाइगर रिजर्व में इस बार महिलाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए महिला गाइडों को तैयार किया गया है। इसके लिये महिला गाइडों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसलिए अब पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को महिला गाइड धुमा सकेगी। महिला गाइडों को वन्य प्राणियों के साथ-साथ पक्षियों व पेड़ पौधों के बारे में भी बहुत कुछ सिखाया गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व में 5 महिला गाइड हैं। 1 अक्टूबर को पर्यटन गेट मंडला में पर्यटकों को भ्रमण में ले जाने से पहले उनका स्वागत करेंगी।
Published on:
28 Sept 2021 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
