27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस माह तीन ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, इन राशि वालों पर पड़ेगा असर

कुंडली में सूर्य कमजोर हुआ तो स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा व तेज पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

2 min read
Google source verification

पन्ना

image

Manish Geete

Jun 06, 2022

rashi1.jpg

पन्ना। जून का महीना ज्योतिष के हिसाब से काफी अहम है। इस माह तीन ग्रह सूर्य, मंगल, शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जबकि, बुध मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे और शनि वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। जिसका असर हमारे व्यापार-व्यवाय व सियासी समीकरणों पर पड़ेगा। ग्रहों के बदलने से वृषभ, सिंह व मिथुन राशि के जातकों को फायदा हो सकता है।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो बुध ग्रह 25 अप्रैल से वृषभ राशि में हैं। 10 मई की शाम 5.16 बजे इसी राशि में वक्री हुए थे। 13 मई को सुबह 12.56 पर बुध अस्त व 3 जून को 1.07 बजे मार्गी हुए। 2 जुलाई की सुबह 3.40 बजे मिथुन में प्रवेश करेंगे। बुध 23 दिन में राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार 2 माह रहेंगे।

राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

मेष: मेहनत से मिलेंगे अच्छे फल
वृषभ: खुशियां लेकर आएगा यह ग्रहों का राशि परिवर्तन भाग्य का मिलेगा साथ
मिथुन: इस राशि के जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा।
कर्क: व्यापार में कुछ परेशानियां बढ़ेगी रिश्तो का रखें ध्यान
सिंह: इस राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे
कन्या: खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है
तुला: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए सुख शांति का समय
धनु: घर में किसी शुभ काम होने का बनेगा संयोग
मकर: दूसरों की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं
कुंभ: रुकावटें होगी खत्म नए रास्ते बनेंगे
मीन: अपने काम पर रखें फोकस सेहत का ख्याल रखें

सूर्य ग्रह 15 मई से वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। जो कि अब 15 जून को शाम 12.19 पर मिथुन राशि में गोचर करेगा। यहां पर सूर्य 16 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में चला जाएगा। कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य प्रतिष्ठा व तेज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मंगल ग्रह 17 मई को सुबह 9.26 से मीन राशि में गोचर कर रहा है। जो अब 27 जून को की सुबह 6 बजे से मेष राशि में गोचर कर जाएगा। मंगल ग्रह को मेहनत, शौर्य, शक्ति साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। शुक्र 23 मई की शाम 8.39 से ही मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। अब 18 जून को सुबह 9.57 से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह 23 अप्रैल से ही कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन अब शनि 5 जून को वक्री होने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि में सुबह 4.14 पर वक्री होंगे।