
,,,,
पन्ना. कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के पन्ना में सामने आया है जहां एक महिला के सिर पर सींग निकल रहे हैं। ये बात भले ही आपको अजीब लगे लेकिन ये सच है। महिला के सिर पर सींग निकलने पर परिवार के लोगों ने उसे स्थानीय डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन डॉक्टर भी महिला के सिर पर निकल रहे सींग को देखकर हैरान हैं लेकिन उनके पास इसका कोई इलाज नहीं है। वहीं महिला के सिर में सींग निकलने से परिवार परेशान है।
महिला के निकल रहे सींग
महिला के सींग निकलने का ये अविश्वसनीय मामला पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसलीक के मकरी गांव का है। जहां रहने वाले मुन्ना लाल कोरी की 60 वर्षीय पत्नी मिमिया बाई के सिर पर बीते तीन साल से सींग की तरह कुछ निकल रहा है। बताया गया है कि 'सींग' निकलने के कारण मिमिया बाई को सिर में असहनीय दर्द होता है और वो दर्द से कराहती रहती है। मिमिया की असहनीय पीड़ा और सिर में निकल रहे सींग को देख परिवार के लोगों ने उसे डॉक्टरों को भी दिखाया। डॉक्टर ने जब मिमिया के सिर को देखा तो सींग देखकर वो भी हैरान रह गए लेकिन इसका इलाज उनका पास नहीं था। स्थानीय डॉक्टरों ने मिमिया बाई के परिवार को किसी बड़े अस्पताल में उन्हें दिखाने की सलाह दी है।
आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, परिवार परेशान
मिमिया बाई के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वो बड़े शहर में जाकर किसी बड़े अस्पताल में उनका इलाज करा सकें। जिसके कारण तीन साल से मिमिया बाई इसी असहनीय दर्द व पीड़ा के साथ दिन गुजार रही है। उसे शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद है ताकि उसका इलाज हो सके और उसे इस असहनीय तकलीफ से मुक्ति मिल सके। मिमिया बाई ने बताया कि 3 साल से वो काफी परेशान हैं। कई लोगों से मदद की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। हर दिन भगवान से प्रार्थना करती हैं कि भगवान उसे इस बीमारी से निजात दिला दे।
देखें वीडियो-
Published on:
29 Dec 2022 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
