29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur By-Polls: वोटिंग से पहले प्रशांत किशोर पर FIR, AI वीडियो विवाद ने बांकीपुर की जंग गरमाई

Bankipur By-Polls बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से एक दिन पहले जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। जदयू एमएलसी नीरज कुमार की शिकायत पर पटना के शास्त्रीनगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
2 min read
Google source verification
Prashant Kishor jan suraaj

प्रशांत किशोर(फोटो-ANI)

Bankipur By-Polls: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से एक दिन पहले जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना के शास्त्रीनगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर जदयू के विधान पार्षद (एमएलसी) नीरज कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया फर्जी वीडियो बताया है। उनका कहना है कि इस तरह का बयान पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान है और इससे जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। नीरज कुमार ने पटना पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह के आरोप मतदाताओं को गुमराह कर सकते हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

क्या था नीतीश कुमार के वीडियो में?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन एनडीए की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो में उन्होंने बांकीपुर की जनता से भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। वीडियो में नीतीश कुमार ने कहा था कि पिछले दो दशकों में जनता के सहयोग से क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करें और उनके पक्ष में मतदान करें।

एआई से छेड़छाड़ करके बनाया वीडियो

प्रशांत किशोर ने कहा- NDA ने नीतीश कुमार का जो वीडियो जारी किया है, वह पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने दावा किया था कि वीडियो को AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है। उन्होंने आगे दावा किया कि नीतीश कुमार ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया, अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो लगेगा कि इसे एआई से छेड़छाड़ करके बनाया गया है। यह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है और न ही यह उनका दिया हुआ कोई बयान है। अगर यह नीतीश कुमार का सच में बयान है, तो उन्हें अपनी पसंद के किसी भी पत्रकार के सामने उसे दोहराने के लिए कहें। यदि वह ऐसा कर देंगे तो हम तुरंत चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे। लेकिन यह चाल कामयाब नहीं होगी, BJP पहले ही हार चुकी है।बांकीपुर में इस बार मुकाबला मुख्य रूप से त्रिकोणीय माना जा रहा है। राजद से उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में तेजस्वी यादव ने भी कल चुनाव प्रचार किया था।