
जदयू प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार
Bihar MLC Election: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भोजपुर-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र जीतने के बाद राजद पूरी तरह से उत्साहित है, वो एनडीए की उन सीटों पर सेंध लगानी की तैयारी कर रही है, जहां सालों से एनडीए का राज है। ऐसी ही एक सीट है पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, यहां से जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार 2008 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। लेकिन इस बार उन्हें अपने ही गढ़ में घेरेने के लिए राजद ने तैयारी तेज कर दी है।
जदयू के नीरज कुमार पहले बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बने हुए हैं। नीरज कुमार ने पहली बार 2008 में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2020 में भी शानदार जीत दर्ज की। 2020 में उन्होंने आजाद गांधी को 8522 वोटों से पराजित किया था।
पिछले 18 सालों से अजेय रहे नीरज कुमार चौथी बार चुनावी मैदान में उतरते हुए पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। इस बीच, NDA के कार्यकर्ता और सांगठनिक पदाधिकारी अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
नीरज कुमार का मुकाबला करने के लिए राजद भी अपनी तैयारी में जुटी है। लेकिन, विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती नीरज कुमार के खिलाफ मैदान में उतारने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश करना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछली बार (2020 में) महागठबंधन के टिकट पर नीरज कुमार को टक्कर देने वाले आजाद गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का साथ छोड़ दिया है और वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुके हैं।
आजाद गांधी के भाजपा में जाने की वजह से RJD के चुनावी समीकरण कुछ हद तक उलझ गए हैं। फिलहाल नीरज कुमार के सामने उतारने के लिए राजद के पास कोई चेहरा नहीं है, लेकिन पर्दे के पीछे चेहरे की तलाश जारी है।
भले ही नीरज कुमार पिछले 18 सालों से इस सीट पर राज कर रहे हों, लेकिन इस बार राष्ट्रीय जनता दल का जोश हाई है। RJD का मानना है कि अब वह सही समय आ गया है जब इस सीट पर परिवर्तन हो। RJD के इस बड़े दावे को बल मिला है हाल ही में संपन्न हुए भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव से, जहां RJD के सोनू कुमार राय ने जदयू के उम्मीदवार को हराकर NDA से यह सीट छीन ली।
इस बड़ी जीत से उत्साहित होकर, RJD के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद का दावा है कि राज्य के स्नातक मतदाता अब बदलाव के मूड में हैं और इस बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में परिवर्तन बिल्कुल तय है।
Published on:
22 May 2026 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
