2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Weather: 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण बिहार में 42°C तक भीषण गर्मी की चेतावनी

बिहार में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि दक्षिण बिहार के कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने और भीषण गर्मी की संभावना है।

2 min read
Google source verification

सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)

Bihar Weather बिहार के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, 5 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम का दोहरा असर

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत बिहार के 20 जिलों में शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं गया, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर, बक्सर और रोहतास में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इन जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि उत्तर-पूर्व और सीमांचल क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने के आसार हैं। 2 मई को दक्षिण बिहार के पटना, गया, बक्सर, भोजपुर और रोहतास में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

04 मई के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 4 मई के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग के अनुसार पटना में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग की ओर से बिगड़े मौसम को देखते हुए किसानों को अलर्ट रहने की अपील की गई है। विभाग ने बारिश के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी है।

पटना में सुबह बादल छाए हुए थे, लेकिन कुछ समय बाद धूप निकल आई। वहीं नालंदा समेत कई जिलों में अभी भी बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट

मोतिहारी, बगहा, बेतिया, मुजफ्फरपुर, शिवहर और रक्सौल जिलों में 01 मई को झमाझम बारिश हुई। वहीं पटना, अररिया समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार कैमूर जिले में तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।