
file photo
(वैशाली): जिले के एक परिवार की खुशियां दो दिन में गम में बदल गई। शनिवार रात से लापता बच्चों की तलाश में लगे हुए परिजनों को बच्चे तो मिल गए पर उनकी सांसे थम गई। पुलिस की ओर से जब बताया गया कि परिवार के दोनों बच्चों के शव नदी किनारे बरामद हुए है तो पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों व गांव वालों ने शवों को उठाने से मना कर दिया। बाद में पुलिस के आलाअधिकारियों की ओर से समझाने के बाद परिजन माने।
खेलने के लिए निकले थे बच्चे,शव ही पहुंचे घर
यह मामला जिले के जंदाहा इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक दो बच्चे शनिवार खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे। दोनों सगे भाई बहन थे। रात होने के बाद भी घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। रविवार रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सवेरे पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को बाया नदी से बरामद किया। मृतक बच्चों की पहचान दिव्याशा तीन वर्ष और अमन दो वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। बच्चों के परिजनों के पैरो तले जमीन खीसक गई। पूरे परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है । पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह हंगामा कर सड़क को जाम कर दिया । यातायात थोड़े समय के लिए ठप रहा । स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझााने की बहुत कोशिश की । बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचकर समझाने के बाद रास्ता खोला गया । पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है ।
Published on:
01 Oct 2018 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
