7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? अनंत सिंह की मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दिया जवाब

शराबबंदी कानून के संबंध में अनंत सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह कोई पार्टी नहीं हैं और उनके विचार उनकी निजी राय हो सकते हैं। विजय चौधरी ने कहा कि सरकार अपनी शराबबंदी नीति के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 23, 2026

bihar deputy sm vijay kumar chaudhary

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी

बिहार में नई सरकार बनने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद शराबबंदी कानून को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने राज्य के शराबबंदी कानून को असफल घोषित कर दिया है औरबताते हुए इसे खत्म करने की वकालत की है। हालांकि, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी जारी रहेगी।

शराब को लेकर अनंत सिंह की मांग

बाहुबली नेता और जदयू विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बिहार में शराब की बिक्री फिर से शुरू करने की मांग की थी। इसके लिए अनंत सिंह ने तर्क दिया कि शराबबंदी के बावजूद लोग चोरी-छिपे शराब का सेवन कर रहे हैं और इसकी वजह से युवाओं के बीच सूखे नशों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

अनंत सिंह ने कहा कि जब पहली बार शराबबंदी लागू हुई थी, तब उन्होंने भी इसका समर्थन किया था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसका कोई उपयोगी उद्देश्य नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि लोग हानिकारक विकल्पों की ओर मुड़ रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को शराबबंदी हटा देनी चाहिए और शराब की बिक्री फिर से शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए। बस नियम कड़े होने चाहिए और सड़कों पर हंगामा करने वाले किसी भी व्यक्ति को सीधे जेल भेज दिया जाए।

शराबबंदी के मुद्दे पर विजय चौधरी का जवाब

अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया। गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'अनंत सिंह कोई पार्टी नहीं हैं। शराबबंदी को लेकर उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। सरकार अपनी नीति पर पूरी तरह कायम है और इसमें किसी प्रकार के बदलाव का कोई विचार नहीं है।'

विजय चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा सरकार नीतीश कुमार की नीतियों और उनके द्वारा तय किए गए रास्ते के अनुसार ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार भी सुशासन के उसी मॉडल को आगे बढ़ा रही है, जिसका शराबबंदी एक बुनियादी स्तंभ है।

पुराना रास्ता, नया चेहरा

विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में एक नई सरकार बनी है, लेकिन विकास का रास्ता वही रहेगा, वही रास्ता जो नीतीश कुमार ने बनाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के ही विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले 20 सालों में जनता ने यह साबित कर दिया है कि वे नीतीश कुमार के मॉडल को ही पसंद करते हैं। यह सरकार वही है जिसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिला है और जिसे उन्होंने ही स्थापित किया है।

फ्लोर टेस्ट से पहले मजबूती का दावा

24 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में होने वाले फ्लोर टेस्ट के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि NDA के पास केवल साधारण बहुमत ही नहीं, बल्कि मजबूत बहुमत है। उन्होंने आगे कहा कि सभी घटक दलों के बीच बेहतरीन तालमेल है और सरकार सदन के पटल पर आसानी से अपना बहुमत साबित कर देगी। बता दें कि विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम और अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तेजस्वी यादव पर पलटवार

RJD नेता तेजस्वी यादव द्वारा राज्य के खजाने के संबंध में उठाए गए सवालों के जवाब में विजय चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता विकास देखती है खजाना नहीं। अगर तेजस्वी जी खजाने की जांच करने के लिए इतने ही उत्सुक हैं, तो उन्हें अपने खजाने पर एक नर डालनी चाहिए।