28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के सालों बाद भी भाभी से अवैध संबंध नहीं हुआ खत्म, विरोध करने पर पत्नी की हत्या; पति संग ससुराल वाले फरार

सुपौल में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस मर्डर का आरोप महिला के पति और ससुराल वालों पर लगा है। मृतका के परिजनों का दावा है कि महिला के पति का उसकी भाभी के साथ अफेयर था। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 28, 2026

bihar news

मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जुटी भीड़

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में आने वाले हृदय नगर (वार्ड नंबर 03) में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति ने अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपराध को अंजाम देने के बाद अपनी प्रेमिका (भाभी) के साथ मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

5 साल पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान 30 वर्षीय बुच्ची देवी के रूप में हुई है। उसके परिवार वालों के अनुसार बुच्ची की शादी वर्ष 2021 में हृदय नगर निवासी सुजीत कुमार खरगा से हुई थी। हालांकि, शादी के पांच साल बीत जाने के बाद भी सुजीत का अपनी ही भाभी के साथ प्रेम-प्रसंग खत्म नहीं हुआ था। बुच्ची लगातार इस अनैतिक संबंध का विरोध करती थी, जिसके कारण घर में रोज कलह और मारपीट होती थी।

बेड पर पड़ी थी लाश

मंगलवार को जब पड़ोसियों ने घर के अंदर कोई हलचल नहीं देखी, तो उन्होंने मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना दी। जब मृतका का भाई ललन कुमार अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर वह पूरी तरह से टूट गया। बुच्ची देवी का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि घर के सभी सदस्य वहां से फरार हो चुके थे। परिवार वालों का आरोप है कि पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत बुच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की।

कई बार पंचायती भी हुई

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध संबंध के कारण परिवार में मचे भारी उथल-पुथल को देखते हुए, कई मौकों पर पंचायत में भी मामला सुलझाने की कोशिश की गई थी। कुछ ही दिन पहले हुई एक पंचायती में सुजीत और उसके परिवार ने यह भरोसा दिलाया था कि वे अपने घरेलू झगड़े सुलझा लेंगे और शांति से साथ रहेंगे। गांव वालों का आरोप है कि पंचायत की बैठक में किया गया यह वादा महज एक दिखावा था, जिसका मकसद बुच्ची को खत्म करने की साजिश को अंजाम देना था।

FSL ने इकट्ठा किए सबूत

घटना की जानकारी मिलते ही SDPO सुरेंद्र कुमार और वीरपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर राजकिशोर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की एक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य भौतिक सबूत इकट्ठा किए हैं।

SDPO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली नजर में यह मामला गला घोंटकर हत्या करने का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत की असली वजह FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस की टीमें अभी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।