29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूछते थे न बिहार को क्या मिला? जीतन राम मांझी बोले- लीजिए, अब 5 शहरों को मिलने जा रही अरबों की सौगात

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि 28 अप्रैल को पटना के बिहटा में अत्याधुनिक MSME टेक्नोलॉजी सेंटर के साथ मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर में एक्सटेंशन सेंटर्स का उद्घाटन होगा।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 26, 2026

bankipur by election

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Bihar News: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) के केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के युवाओं और उद्यमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा तंज कसते हुए मांझी ने घोषणा की कि 28 अप्रैल 2026 को बिहार के पांच प्रमुख शहरों को अरबों रुपये के औद्योगिक हब का तोहफा मिलने वाला है।

विरोधियों, अब बिहार के लिए भी खुशखबरी सुन लीजिए

जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हमेशा अपने गया जी के लिए खुशखबरी सुनाते थें तो विरोधी सब पूछते थे कि बिहार को क्या मिला, बिहार को क्या मिला? लीजिए भाई अब बिहार के लिए भी खुशखबरी सुन लीजिए…' मांझी का यह पोस्ट उस बात का जवाब माना जा रहा है, जिनमें उन पर केवल अपने संसदीय क्षेत्र (गया जी) पर ध्यान देने के आरोप लगते रहे हैं।

बिहटा में मदर सेंटर और 4 शहरों में एक्सटेंशन सेंटर

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि परसों यानी 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के बिहटा (सिकंदरपुर) में एमएसएमई मंत्रालय द्वारा अरबों की लागत से नवनिर्मित टेक्नोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही, बिहार के चार अन्य महत्वपूर्ण शहरों में एक्सटेंशन सेंटर्स की भी शुरुआत होगी, जिसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास और मुंगेर शामिल है। मांझी ने बताया कि मुंगेर का सेंटर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशेष आग्रह पर स्वीकृत किया गया है, जो राज्य के संतुलित विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

क्या होगा इन सेंटर्स का फायदा?

भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा स्थापित ये टेक्नोलॉजी सेंटर एक अग्रणी, आधुनिक और आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करेंगे। इन सेंटरों पर बिहार के युवाओं को हाई-टेक मशीनरी, रोबोटिक्स और आधुनिक इंजीनियरिंग में ट्रेनिंग मिलेगी। स्थानीय छोटे उद्योगों (MSME) को अब अपनी डिजाइनिंग और टेस्टिंग की जरूरतों के लिए दूसरे राज्यों की ओर देखने की जरूरत नहीं होगी। बिहटा का मुख्य केंद्र और अन्य चार एक्सटेंशन सेंटर्स मिलकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

सीएम सम्राट चौधरी और मांझी करेंगे उद्घाटन

इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र (BIADA) में आयोजित होगा। मांझी ने जनता से इस कार्यक्रम में आने की अपील करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'उद्घाटन कार्यक्रम में आप सब भी आइए और दोनों हाथ उठाकर कहिए नरेंद्र मोदी संग चल पड़ा बिहार, जय हो मोदी सरकार…'

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग