5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुम गोली चलाओ, हम संभाल लेंगे- खान सर के गार्ड का पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में खान सर के एक गार्ड ने दावा किया कि गोलीबारी की जानकारी फैजल खान को थी और उनके कहने पर ही गोली चलाई गई। पुलिस का आरोप है कि घटना की जानकारी छिपाने और मामले को अलग रूप देने की कोशिश की गई।

2 min read
Google source verification
khan guard

फैजल खान उर्फ खान के गार्ड

पुलिस पूछताछ में फैजल खान उर्फ खान सर के एक गार्ड ने कथित तौर पर बड़ा खुलासा किया है। गार्ड ने बताया कि गोली चलाने की घटना की जानकारी फैजल खान को पहले से थी और उनके कहने पर ही गोली चलाई गई थी। घटना की पूरी जानकारी होने के बावजूद इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। साथ ही, अपने लोगों द्वारा की गई गोलीबारी को अलग रूप देकर पेश करने का प्रयास किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पटना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कदमकुआं थाने में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फैजल खान के फरार होने की बात सामने आ रही है।

फायरिंग केस में खान सर की तलाश तेज

सूत्रों के अनुसार, फैसल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी डीआईयू (DIU) को सौंपी गई है। मंगलवार रात उनकी कोचिंग संस्था जीएस ग्लोबल स्टडीज के बाहर हंगामा हुआ था। इसके बाद फैसल खान ने दावा किया था कि कोचिंग के बाहर 8-10 राउंड फायरिंग हुई, तोड़फोड़ की गई और गार्ड के साथ मारपीट की गई।

हालांकि, बाद में उन्होंने फायरिंग के अपने दावे से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस जांच और वायरल वीडियो के आधार पर पटना पुलिस ने फैसल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। इससे पहले पुलिस खान सर के दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि फायरिंग खान सर के निर्देश पर की गई थी।

खान सर की मंशा जानने में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले में खान सर से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि मंगलवार रात कथित फायरिंग की सूचना क्यों दी गई और उन्होंने 8-10 राउंड गोली चलने का दावा किस आधार पर किया था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगी कि क्या इस घटना को अधिक गंभीर रूप देने का कोई प्रयास किया गया था। इसके अलावा, यदि उन्हें अपने लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की जानकारी थी, तो यह जानकारी पुलिस के साथ साझा क्यों नहीं की गई। पुलिस उनकी मंशा और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।