5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू यादव, बोले- बेटे से नाराजगी…

Tej Peratap Yadav Bhoj: मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर महाभोज का आयोजन किया है। इस आयोजन में आने के लिए तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं को आमंत्रण दिया है। 

1 minute read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jan 14, 2026

tej pratap yadav bhoj

तेज प्रताप के भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और लालू यादव

Tej Pratap Yadav Bhoj: मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज ने आज पूरे बिहार की राजनीति का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तथा जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर भव्य आयोजन किया। इस भोज में राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता पहुंचे।

तेज प्रताप यादव से नहीं है नाराजगी

तेज प्रताप यादव के भोज में सबसे चर्चित आगमन उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का रहा। लंबे समय से परिवार में राजनीतिक दूरी की चर्चाओं के बीच लालू के इस भोज में आने ने तस्वीर बदल दी। इस दौरान लालू यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव से कोई नाराजगी नहीं है। भोज है, भोज में सबको आना चाहिए। इस दौरान लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि वो परिवार के साथ ही रहें।

इस दौरान तेज प्रताप ने पिता से दही-चूड़ा खाने का आग्रह किया, जिस पर लालू मना करते हुए कहा, “पहले राज्यपाल को खिलाइए, फिर हम खाएंगे।”

गर्मजोशी से मिले राज्यपाल और लालू यादव

तेज प्रताप के कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वालों में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान और लालू यादव शामिल थे। दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और बातें कीं। गवर्नर आरिफ मोहम्मद के साथ, रलोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्षों की कड़वाहट के बाद तेज प्रताप के बड़े मामा साधु यादव और प्रभुनाथ यादव भी इस भोज में शामिल हुए। पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और विधायक चेतन आनंद भी भोज में मौजूद रहें। चेतन आनंद ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने बहुत ही प्यार से बुलाया है, इसलिए आए हैं। हालांकि इस भोज में तेज प्रताप यादव की मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव नहीं दिखें।