6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150वीं गांधी जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने की पदयात्रा…शराबबंदी को लेकर कही यह बड़ी बात!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सामाजिक समरसता के पक्षधर थे और...
1 minute read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

Oct 02, 2018

file photo nitish kuamr

file photo nitish kuamr

(पटना): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का मौका,पूरे देश में बापू को याद किया जा रहा है। राज्य में भी इस अवसर पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर उन्हें याद किया। साथ ही पैदल यात्रा के साथ गांधी जयंती के वार्षिक सामरोह का आगाज किया। इस मौके पर सीएम ने शराबबंदी को लेकर बड़ी बात कही।


यह बोले सीएम

महात्मा गांधी सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। हर कोई उनके जैसा आदर्शवादी नहीं हो सकता। नीतीश कुमार ने यहां ज्ञान भवन के बापू सभागार में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के उद्घाटन में मंगलवार को ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी शराबबंदी के प्रबल पक्षधर थे। शराब पैसा, बुद्धि और जीवन को नष्ट कर देती है।बिहार में शराबबंदी का फैसला सोच समझकर लिया गया है। इसे किसी भी सूरत में खत्म नहीं होने दिया जा सकता।


की पैदल यात्रा

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर वार्षिक समारोह का शुभारभ पदयात्रा से किया। उन्होंने गांधी मैदान के चारों ओर पदयात्रा की। पदयात्रा में कई गणमान्य लोग और जदयू नेताओं समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

कई मूर्तियों का अनावरण

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बापू टावर कार्यारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट के जरिए राज्य के आठ अलग अलग इलाकों में बनी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण भी किया ।

यह भी पढे: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने जयंती के दिन मना दी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, लिख दी यह बात

यह भी पढे:VIDEO: बोले पीएम मोदी, स्वच्छता अभियान के लिए कई देशों का एक साथ आगे आना अनूठा काम