26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पीड़ित परिवार करेगा विरोध

NEET छात्रा रेप-मौत केस मामले में मनीष रंजन पिछले 43 दिनों से जेल में बंद है। मनीष रंजन की ही बिल्डिंग में शम्भू गर्ल्स हॉस्टल चलता था। घटना के बाद पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया था।

2 min read
Google source verification
पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड | patna hostel case | Patna NEET Student Death Case

शंभू गर्ल्स हॉस्टल

NEET छात्रा रेप-मौत केस: पटना के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की रेप-मौत मामले में कोर्ट में आज मनीष रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। मनीष रंजन इस मामले में पिछले 43 दिनों से जेल में बंद है। मनीष रंजन की ही बिल्डिंग में शम्भू गर्ल्स हॉस्टल चलता था। बिल्डिंग का मनीष ही मालिक था। छात्रा के साथ कथित रेप से जुड़े मामले सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष रंजन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक मात्र मनीष रंजन को ही इस मामले में गिरफ्तार किया है।

43 दिनों से जेल में है मनीष

नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत के तीसरे दिन यानी 14 जनवरी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे सीधे बेऊर जेल भेज दिया गया था। पुलिस 43 दिन में एक भी दिन उसको घटना से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर नहीं लिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मनीष रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की कई बार मांग भी कर चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस ने मनीष से अभी तक पूछताछ के लिए रिमांड पर नहीं लिया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

मिलेगी जमानत या रहना होगा जेल में ?

कोर्ट में मनीष रंजन के जमानत पर आज फैसला होना है। इधर, छात्रा के परिवार का कहना है कि हम लोग मनीष रंजन की जमानत का विरोध करेंगे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कोर्ट में सुनवाई से पहले परिवार के लोग जहानाबाद से पटना पहुंच गए हैं। कोर्ट में जब सुनवाई शुरू होगी तो परिवार अपने वकील के जरिए मनीष रंजन को जमानत का विरोध करेंगे। इसमें महत्वपूर्ण रोल पटना पुलिस का रहेगा। लेकिन, इसमें सबसे बड़ी भूमिका पटना पुलिस की होगी। पुलिस अपने केस डायरी में क्या कुछ लिखा है जमानत इसपर ही निर्भर करता है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग