12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनसुनवाई के बीच अचानक पहुंच गए नीतीश कुमार, मंत्री से पूछा- जो आप चाहती थीं, वो हो गया ना?

Nitish Kumar at JDU office: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मंत्रियों द्वारा की जा रही जनसुनवाई के बीच अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए। उनके अचानक आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री शीला कुमारी से भी बातचीत की।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 12, 2026

former cm Nitish Kumar In JDU office

जदयू कार्यालय में पूर्व सीएम नीतीश कुमार, मंत्री शीला कुमारी व अन्य

Nitish Kumar at JDU office:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना स्थित JDU के प्रदेश मुख्यालय में बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक पहुंच गए। उस समय कार्यालय में मंत्रियों का साप्ताहिक जनता दरबार चल रहा था। नीतीश कुमार के अचानक पहुंचने से पार्टी कार्यालय में हलचल मच गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़े ही गर्मजोशी और उत्साह के साथ नीतीश कुमार का स्वागत किया।

जनसुनवाई के दौरान पहुंचे नीतीश कुमार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचते ही सीधे जनता दरबार हॉल में गए और वहां चल रही जनसुनवाई का जायजा लिया। जिस वक्त नीतीश कुमार पहुंचे उस समय बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला कुमारी वहां मौजूद थीं। वो समस्या लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे लोगों की शिकायतें सुन रही थीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रही थीं।

इस दौरान नीतीश कुमार ने मंत्री शीला कुमारी से संक्षिप्त बातचीत की, उनके काम की सराहना की और कहा कि जनता की समस्या अच्छे से सुनिए। इस दौरान नीतीश कुमार ने मंत्री शीला कुमार से पूछा, 'अब सब कुछ हो गया है न, बिल्कुल वैसा ही जैसा आप चाहती थीं?'

कार्यकर्ताओं ने लगाए नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे

अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बीच पाकर JDU कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे, जिससे पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा। नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने के लिए कुछ देर रुके भी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर पार्टी की चल रही गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। नीतीश के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ता हुआ दिखाई दिया।

राजनीतिक सवालों से बनाई दूरी

पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार जब जदयू कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। उनसे बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और कार्यालय में उनके अचानक दौरे के कारणों के बारे में कई सवाल पूछे गए। लेकिन अपनी पुरानी आदत के अनुसार, नीतीश कुमार ने किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि सब काम ठीक से चल रहा है और फिर मुस्कुराते हुए अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए।