26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मालिक जो चाहेंगे…’ नितिन नवीन से मुलाकात के बाद बोले पवन सिंह; क्या राज्यसभा का टिकट हो गया पक्का?

राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पावर स्टार पवन सिंह ने नितिन नवीन से मुलाकात की। जिसके बाद पवन सिंह ने खुद को सिपाही बताया और कहा कि मालिक जो चाहेंगे वही होगा।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 26, 2026

Pawan Singh join BJP

भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह

Pawan Singh: बिहार में खाली राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चल रही हलचल तेज हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार और BJP नेता पवन सिंह ने भाजपा ऑफिस जाकर BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस मीटिंग से इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि क्या BJP इस बार पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है।

मैं पार्टी का सिपाही हूं - पवन सिंह

करीब आधे घंटे चली इस अहम मीटिंग के बाद जब पवन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए तो उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस और शब्दों में अनुशासन साफ ​​दिखा। जब उनसे राज्यसभा की उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले लहजे में कहा, "मैं पार्टी का छोटा सिपाही हूं। मालिक जो भी कहेंगे, वही होगा। मैंने हमेशा पार्टी के निर्देशों का पालन किया है और आगे भी करता रहूंगा।" हालांकि, पवन सिंह ने इस मीटिंग को शिष्टाचार भेंट बताया और किसी भी राजनीतिक अटकल का सीधा जवाब देने से परहेज किया।

क्या राज्यसभा की तैयारी?

राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि इस बार BJP कोटे से राज्यसभा सीट के लिए पवन सिंह का नाम आगे किया जा सकता है। हालांकि पार्टी ने अभी तक ऑफिशियली कैंडिडेट्स का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी ऑफिस में हुई इस मीटिंग को राज्यसभा टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व चुनाव से पहले संभावित कैंडिडेट्स से फीडबैक ले रही है, जिसमें संभावित उम्मीदवारों, जातिगत समीकरण और जनाधार जैसे पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

पार्टी के अंदर मंथन जारी

सूत्रों से पता चलता है कि BJP हाईकमान इस बार राज्यसभा के लिए नए और असरदार कैंडिडेट्स पर विचार कर रहा है। टॉप लीडरशिप लगातार स्टेट यूनिट से फीडबैक मांग रही है। नितिन नवीन और पवन सिंह के बीच हुई यह मीटिंग इसी फीडबैक प्रोसेस का हिस्सा मानी जा रही है।

पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में BJP और NDA के लिए जमकर कैंपेन किया था। उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा पार्टी को कई सीटों पर मिला था। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें इस योगदान के लिए राज्यसभा टिकट देकर इनाम दे सकती है।