24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road accident in Bhagalpur: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 की मौत, 15 घायल

Road accident in Bhagalpur: भागलपुर में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग जख्मी हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भागलपुर में सड़क हादसे में मरे लोगों के शव । फोटो- सोशल साइट

Road accident in Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में 6 की मौत हो गई। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी। ट्रक से टक्कराने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मजदूरों की जुगाड़ गाड़ी से टक्करा गई। मजदूरों की जुगाड़ गाड़ी में सवार सभी 6 लोगों की इस हादसे मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बस के इस सड़क हादसे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

छह की मौत, 15 जख्मी

घटना के संबंध में स्थनीय लोगों ने कहा कि ट्रक ने जिस पिकअप वाहन में टक्कर मारी उसमें मजदूर बैठे थे। उसके पलटते ही वे सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही एक गाड़ी ने सड़क पर गिरे मजदूरों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना सूचना मिलते ही पुलिस जख्मी को स्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम होने से भी रोकने के प्रयास की। मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है। ये मजदूर समेली कटिहार के रहने वाले थे, जबकि एक बच्चा खगड़िया जिले के मानसी का था। इस संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।