6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई के अंतिम संस्कार के बाद पटना पहुंचे रौशन आनंद, खान सर के खिलाफ कदमकुंआ थाने में कराया FIR, जानें क्या है मामला

Khan Sir vs Roshan Anand: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने पटना के कदमकुआं थाना में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अपने भाई के अंतिम संस्कार के बाद पटना लौटे रौशन आनंद सीधे थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
less than 1 minute read
Google source verification
roshan anand and khan sir

रौशन आनंद सर और खान सर

Khan Sir vs Roshan Anand: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने पटना के कदमकुआं थाना में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अपने भाई के अंतिम संस्कार के बाद पटना लौटते ही रौशन आनंद सीधे कदमकुआं थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रौशन आनंद की शिकायत पर पटना पुलिस कितनी तेजी से कार्रवाई करती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फैजल खान की शिकायत पर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

भाई की मौत पर आवेदन देने थाने पहुंचे रौशन आनंद

रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत से जुड़े मामले में थाना में आवेदन दिया है। उनके साथ उनके अधिवक्ता भी थाने पहुंचे हैं। इसकी सूचना मिलते ही रौशन आनंद के समर्थकों की बड़ी संख्या थाने के बाहर जुट गई है। रौशन आनंद पिछले करीब दो घंटे से थाने में मौजूद हैं। वहीं, कोचिंग विवाद मामले में उनके भाई अभिषेक और सहकर्मी गौरव की जमानत याचिका प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी (JMFC) की अदालत ने खारिज कर दी है।

संजय झा से मिले रौशन आनंद

इससे पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Sanjay Jha से मुलाकात कर अपने भाई प्रिंस यादव की मौत मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। सूत्रों के अनुसार, संजय झा ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।