30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हीरोइन के चक्कर में फंसे हैं चिराग पासवान’, तेज प्रताप यादव का दावा, बोले- अब कर लेनी चाहिए शादी

तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वे इन दिनों किसी हिरोइन के चक्कर में हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने चिराग को शादी कर लेने की भी सलाह दी।

3 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 30, 2026

tej pratap yadav and chirag paswan

तेज प्रताप यादव और चिराग पासवान

बिहार की राजनीति में अपने बेबाक और अक्सर हैरान कर देने वाले बयानों के लिए मशहूर लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए उनके रिश्तों को लेकर बड़ा दावा किया और उन्हें जल्द शादी करने की सलाह दे डाली।

इंटरव्यू के दौरान जब तेज प्रताप से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो तेज प्रताप ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फिलहाल उनका तलाक (डिवोर्स) का केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने पर है और दूसरी शादी के बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं सोचा है। तेज प्रताप ने आगे कहा कि जिन नेताओं की शादी नहीं हुई है, उन्हें शादी करना चाहिए अभी। जैसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। चिराग पासवान कि शादी नहीं हुई है, उन्हें शादी करना चाहिए।

हीरोइन के चक्कर में पड़े हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान पर बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि चिराग इन दिनों किसी हीरोइन के चक्कर में हैं। शुरुआत में उन्होंने नाम लेने से परहेज किया, लेकिन बाद में इशारा किया कि चिराग अक्सर सदन से लेकर सड़क तक एक खास अभिनेत्री-सांसद के साथ देखे जाते हैं। लेकिन स्पष्ट तौर पर पूछे जाने पर उन्होंने बंगाल चुनाव का हवाला देते हुए कंगना रनौत का नाम लिया। तेज प्रताप ने आगे मजाकिया लहजे में कहा, 'जब वे अक्सर साथ नजर आते हैं और उनके बीच अच्छी केमिस्ट्री दिखती है, तो चिराग को अब कुंवारा नहीं रहना चाहिए और उन्हें शादी कर लेनी चाहिए, किसी से भी शादी कर लें।'

भोजपुरी इंडस्ट्री पर तीखा प्रहार

चिराग पासवान के अलावा तेज प्रताप के निशाने पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी रहे। उन्होंने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम लेते हुए कहा कि इन कलाकारों ने इंडस्ट्री में गंध फैलाकर रखा है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने भोजपुरी संगीत को इतना अश्लील (वल्गर) बना दिया है कि अब इसे परिवार के साथ बैठकर देखना नामुमकिन हो गया है। उन्होंने कहा कि कलाकार मां सरस्वती की देन होते हैं, लेकिन इन लोगों ने कला को गलत दिशा में मोड़ दिया है।

बिहार में पुल गिरने पर अनोखा तंज

बिहार में पुल हादसों पर भी तेज प्रताप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सरकार को घेरा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि शायद बिहार के पुलों को चूहा खा गया होगा। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो अपने TY ब्लॉग के माध्यम से इन पुलों की हकीकत दिखाएंगे, तो उन्होंने कहा कि अगर उनके ऐसा करने से पुल गिरने से बच जाएंगे, तो वो जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लोगों की जिंदगी बचाने के लिए ऐसी ग्राउंड रिपोर्टिंग करने से पीछे नहीं हटेंगे।

पिता लालू यादव को बताया अपना गुरु

इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने पिता से गहराई से प्रेरित हैं और उन्हें देखने मात्र से ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत और प्रेरणा मिलती है, यही कारण है कि वे अपने मोबाइल के डिस्प्ले पर भी पिता की फोटो लगाकर रखते हैं। तेज प्रताप ने जोर देकर कहा कि पारिवारिक स्थितियां चाहे जैसी भी हों, वे सदैव अपने पिता का हृदय से सम्मान करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि भले ही वे परिवार से दूर रह रहे हों, लेकिन अपने माता-पिता के प्रति एक बेटे का फर्ज निभाने का प्रयास पूरी ईमानदारी से करते हैं।