11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी गानों पर वर्दी में ठुमके, पासिंग आउट परेड के बाद डांस का वीडियो वायरल, कमांडेंट ने थमाया नोटिस

'मारी सिक्सर के 6 गोली छाती में रे...' गाने पर महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिहार के सहरसा जिला का बताया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

वर्दी में ठुमके का वीडियो वायरल। फोटो- सोशल साइट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिहार के सहरसा का है। वीडियो में पुलिस की वर्दी में महिला पुलिसकर्मी भोजपुरी गानों पर डांस करती दिख रही है। वीडियो के वायरल होते ही इसको लेकर होमगार्ड कमांडेंट ने कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी ने भी तंज कसा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल यह वीडियो सहरसा जिले से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में महिला होमगार्ड भोजपुरी गाना पर डांस करते दिख रही हैं। वीडियो बरियाही होमगार्ड कैंप का और 20 जनवरी का बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद होमगार्ड कमांडेंट ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 20 जनवरी को कटिहार जिले की रहने वाली 179 महिला गृहरक्षक का ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरा हुआ था। इसके साथ ही पासिंग आउट परेड कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

डांस करने का वीडियो वायरल

हम लोगों के वहां से वापस आने के बाद वहां मौजूद कैडेट्स और उनके परिजनों की ओर से भोजपुरी गाना पर डांस करने लगे। लेकिन, जैसे ही इसकी सूचना मिली मैंने गाना बंद करवाया और कैडेट्स को उनके गार्जियन के साथ घर वापस जाने का निर्देश दिया।

मांगा स्पष्टीकरण

कमांडेंट ने कहा कि वीडियो में जो कैडेट्स हैं उनमें से 2 आर्मी के सूबेदार है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेज दिया गया है। सभी से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि मामला मेरे संज्ञान में हैं और इसमें कड़ा से कड़ा एक्शन लिया जाएगा।