9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति परदेस में, पत्नी प्रेमी के संग… पकड़े जाने पर मिली सजा, पिलर से बांधकर प्रेग्नेंट महिला पर बरसाए कोड़े

बिहार के पूर्णिया में एक प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर कांटेदार टहनियों से पीटा गया। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 09, 2026

bihar news, purnea news, bihar hindi news, viral video

प्रेमी जोड़े पर कोड़े बरसाता वार्ड सदस्य (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब)

Bihar News:बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत (वार्ड नंबर 9) में एक प्रेमी जोड़े को पहले रस्सियों की मदद से खंभे से बांध दिया गया। इसके बाद, एक वार्ड सदस्य ने मामले को अपने हाथों में ले लिया और कांटेदार टहनियों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इस पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन पीड़ितों को बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस महिला को जानवरों की तरह पीटा जा रहा था, वह कथित तौर पर तीन महीने की गर्भवती है।

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रेमी जोड़े के साथ कैसे क्रूरता की जा रही है। वीडियो में बनियान और लुंगी पहने दिख रहे शख्स की पहचान वार्ड सदस्य अहमद के रूप में हुई है और उसके हाथ में कई कांटेदार टहनियां दिखाई दे रही है। वह खंभे से बंधे जोड़े पर लगातार दस से ज्यादा कोड़े बरसाता है। महिला दर्द से चीखती रही और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन वार्ड सदस्य टस से मस नहीं हुआ।

परदेस में रहता है पति

जानकारी के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसका पति रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में महिला का कथित तौर पर उसी गांव के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। यह जोड़ा अक्सर चोरी-छिपे मिलता था। बुधवार की रात जब गांव वालों ने दोनों को एक खेत में बात करते देखा तो उन्हें पकड़ लिया गया। मामले को पुलिस के हवाले करने के बजाय जोड़े को गांव के वार्ड सदस्य और मुखिया के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें इस तरह से क्रूर सजा दी गई।

पति के शिकायत के बाद कार्रवाई

महिला के पति के अनुसार उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चल गया था और उसने पहले भी कई बार इस पर आपत्ति जताई थी। पति ने यह जानकारी वार्ड सदस्य अहमद और मुखिया को दी थी। जब यह जोड़ा पकड़ा गया तो इन प्रतिनिधियों ने मामले को अपने हाथों में लेने और प्रेमियों को खुद ही सजा देने का फैसला किया। सबसे पहले दोनों को बुरी तरह पीटा गया और उसके बाद अधमरी हालत में दोनों को कसबा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस करेगी कार्रवाई

जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ पूर्णिया पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब वार्ड सदस्य और अन्य हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए कारवाई कर रही है। पुलिस ने कहा है कि हिंसा में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।