
बांसवाड़ा में चढ़ोतरी के चलते पूरी बस्ती तबाह हो गई। (Photo: Rajasthan Patrika)
Ground Report : इलाका… दक्षिण राजस्थान का वागड़। जिला बांसवाड़ा, गांव टामटिया। वक्त… दुपहरी के 12 बजकर 16 मिनट। हल्की बरसात हो रही है। करीब साढ़े तीन महीने से ज्यादा वक्त पहले गांव की 500 मीटर में फैली बस्ती ‘कटारा फला’ के घरों में लगाई आग बुझ चुकी है, मगर प्रतिशोध की कालिख जर्जर दीवारों पर जमी है, ‘खौफ की गंध’ अब भी हवा में तैर रही है। बिखरी बस्ती के तीन दर्जन घर पूरी तरह जर्जर-बर्बाद हो चुके हैं। उनमें रहना मुमकिन नहीं है। यहां करीब साढ़े तीन सौ लोग रहते थे, जिनके पलायन के बाद मरघट सा सन्नाटा पसरा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
