महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने पर सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। धनुष ने 'X' पर लिखा- कुछ खिलाड़ी हमें एंटरटेन करते हैं, कुछ हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। MS धोनी दोनों रहे हैं। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के इस दिग्गज को धन्यवाद कहा, जो अब चेन्नई सुपरकिंग्स में मेंटर के तौर पर वापस आ गए हैं।