8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीड़ से दूर बिताना चाहते हैं सुकून के पल? इन बजट-फ्रेंडली जगहों पर देखें दिल को छू लेने वाला सनसेट

भारत में कई शानदार स्थान हैं, जहां सूर्यास्त के समय का नजारा बेहद खास और दिल को छू लेने वाला होता है। अपने साथी के साथ इन रोमांटिक गेटवे पर जाकर यादगार लम्हें बिता सकते हैं। ऐसे ही कुछ बेहद खास और खूबसूरत स्थानों के बारे में जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Aug 08, 2026

Tourist Places in India

सांकेतिक इमेज (सोर्स-Chatgpt)

सूरज की सुनहरी किरणों के बीच जब आसमान रंग-बिरंगा हो जाता है, तो वह पल बेहद खास होता है। हर कोई इस नजारे की खूबसूरती देखना चाहता है और इस लम्हे को यादगार बनाने की चाहत रखता है। ऐसे प्राकृतिक नजारों के बीच अगर आप अपने पार्टनर के साथ धूमने जाएं तो यह पल बेहद खास बन जाता है। भारत में ऐसे कई रोमांटिक गेटवे हैं, जहां सूर्यास्त का नजारा दिल को छू लेने वाला होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चुनिंदा, यादगार और कम बजट वाले स्थानों के बारे में जो आपकी ट्रिप को बेहद खास और यादगार बना सकते हैं।

उदयपुर: इस शहर को 'City of Lakes' के नाम से भी जानते हैं। यहां लेक पिचोला पर सूर्यास्त के समय नाव की सैर बेहद रोमांटिक होती है, जहां महलों की झिलमिलाहट और पानी में पड़ती सुनहरी छटा मन मोह लेती है। अम्ब्राई घाट से सूर्यास्त का दृश्य और सजनगढ़ (मॉनसून पैलेस) से शहर का नजारा भी यादगार होता है। यह जगह खासकर वीकेंड ट्रिप या बजट-फ्रेंडली रोमांटिक गेटवे के लिए आदर्श है।

गोवा: यहां के समुद्र तटों पर सूर्यास्त का अनुभव बेहद खास होता है। पालोलेम, वागाटोर और अगोंडा जैसे शांत समुद्र तटों पर सूरज का डूबना और बीच शैक्स में डिनर एक यादगार अनुभव है। काबो दे रामा या चपोरा किले से सूर्यास्त देखना और बीच पर कैंडललाइट डिनर का आनंद लेना रोमांटिक पल को और भी खास बना देता है।

कन्याकुमारी: यह स्थान 3 समुद्रों का संगम है। तमिलनाडु के दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी वह जगह है, जहां अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर मिलते हैं। यहां का सूर्यास्त अद्भुत होता है। तीनों समुद्रों के संगम पर सूरज का ढलना एक अनूठा दृश्य प्रस्तुत करता है। यह दृश्य न केवल रोमांटिक है, बल्कि भारत की भौगोलिक विविधता का प्रतीक भी है।

रण ऑफ कच्छ: गुजरात का रण ऑफ कच्छ विशाल नमक का मैदान है, जहां सूर्यास्त के समय सफेद मैदान सुनहरे रंगों में रंग जाता है। यह दृश्य बेहद अलौकिक और रोमांटिक होता है। यह जगह उन कपल्स के लिए खास है जो भीड़ से दूर, शांत और अलग अनुभव चाहते हैं। यह स्थान मरुस्थल में बेहद सुनहरी छटा बिखेरता है, लोगों का मन मोह लेती है।

ताज महल: प्रेम का प्रतीक कही जाने वाली यह इमारत आगरा में स्थित है। सूर्यास्त के समय ताज महल बेहद खूबसूरत दिखता है। सफेद संगमरमर पर पड़ती शाम की रोशनी इसे एक शानदार बनाती है। ताज महल में शाम के समय का यह दृश्य कपल्स के लिए एक यादगार और भावनात्मक अनुभव बन जाता है।

वर्कला (केरल): केरल का वर्कला ऐसा समुद्र तट है, जहां चट्टानों से सूर्यास्त देखना एक चित्र जैसा अनुभव होता है। यहां के क्लिफ-टॉप कैफे से बैठकर सूर्यास्त का आनंद लेना बेहद रोमांटिक होता है। शाम के समय यह स्थान चट्टानों से झांकते हुए सूर्यास्त की तरह दिखाई देता है।

राधानगर बीच (अंडमान): इस स्थान की गिनती एशिया के सबसे सुंदर समुद्र तटों में होती है। अंडमान के राधानगर बीच पर सूर्यास्त के समय सफेद रेत और शांति के बीच का ऐहसास मनमोहक होता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

गोकरना (कर्नाटक): गोकरना का ओम बीच और कुडले बीच भीड़ से दूर, शांत और प्राकृतिक हैं। यहां सूर्यास्त का अनुभव बेहद आत्मीय होता है। यहां का शांत नजारा लोगों का मन मोह लेता है।

माउंट आबू: यह स्थान राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों में बसा है। यहां का सूर्यास्त पॉइंट से देखा जाए तो अरावली की पहाड़ियों पर सुनहरी छटा बिखरती है, जो कपल्स के लिए एक शांत और खूबसूरत पल होता है।

पर्यटक स्थलखासियत
उदयपुरलेक पिचोला, सैर, महल दृश्य, शाही और शांत अनुभव
गोवाशांत समुद्र तट, कैंडललाइट डिनर, रोमांटिक और आरामदायक
कन्याकुमारीतीन समुद्रों का संगम, अनूठा और दृश्यात्मक
रण ऑफ कच्छनमक का मैदान, सुनहरी छटा, भीड़ से दूर, अलग अनुभव
ताज महलसंगमरमर पर शाम की रोशनी, भावनात्मक और ऐतिहासिक
वर्कलाक्लिफ-टॉप कैफे, समुद्र दृश्य, शांत और चित्रमय
राधानगर बीचसुंदर समुद्र तट, स्वच्छ, शांत और यादगार
गोकरनाओम बीच, प्राकृतिक, निजी और आत्मीय
माउंट आबूपहाड़ी दृश्य, ठंडा मौसम, रोमांटिक और शांत माहौल

यात्रा योजना और व्यावहारिक सुझाव

सही समय चुनें: समुद्र तटों पर जाने के लिए के लिए नवंबर से फरवरी सबसे अच्छा समय होता है। इस समय ठंडा मौसम और साफ आसमान का नजारा बेहद रोमांचक होता है। पहाड़ी और मरुस्थलीय जगहों के लिए अक्टूबर से मार्च का समय आरामदायक होता है।

सुरक्षा और सुविधा: भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शाम के समय सावधानी रखें। पने सामान पर नजर रखें। पहाड़ी या मरुस्थलीय जगहों पर मौसम बदल सकता है। इसलिए हल्के जैकेट या शॉल साथ रखें।

स्थानीय नियमों और पर्यावरण का सम्मान करें: कचरा न फैलाएं, प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखें। जब भी आप कहीं बाहर घूमने जाएं तो वहां के स्थानीय नियमों का सम्मान करें।