14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘होस्टेज डिप्लोमेसी’ के जरिए दबाव बना रहा चीन, मानवाधिकार संगठन ने उठाए सवाल

चीन विदेश नीति के उद्देश्यों के लिए विदेशी नागरिकों का इस्तेमाल कूटनीतिक दबाव के औजार के रूप में कर रहा है। इसको लेकर मानवाधिकार संगठन ने सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 14 Nov 2026, 5:51 PM IST

china hostage diplomacy

सांकेतिक इमेज (सोर्स- IANS)

चीन विदेश नीति के उद्देश्यों के लिए विदेशी नागरिकों का इस्तेमाल कूटनीतिक दबाव के औजार के रूप में कर रहा है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी अधिकारियों द्वारा विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी और गुप्त हिरासत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसे आलोचक होस्टेज डिप्लोमेसी (बंधक कूटनीति) का रूप मान रहे हैं।

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट के अनुसार, चीन की पुलिस और मंत्रालय ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (एमएसएस) विदेशी नागरिकों को अपनी विदेश नीति के उद्देश्यों के लिए दबाव के उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने के मामले में पहले से अधिक आक्रामक दिखाई दे रहे हैं।

मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स के संस्थापक पीटर डाहलिन ने 'द डिप्लोमैट' में लिखे लेख में कई मामलों का जिक्र किया है। इनमें एक चेक, दो अमेरिकी नागरिक, एक ब्रिटिश नागरिक और दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ) क्षेत्र से जुड़े दो जापानी कारोबारी शामिल हैं।

डाहलिन का दावा है कि इनमें से कई लोगों को चीन ने राजनीतिक दबाव बनाने के लिए हिरासत में लिया। उन्होंने लिखा- इसके अलावा चीनी वकीलों, पत्रकारों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कर्मचारियों की एक लंबी सूची है, जो ऐसे मामलों का सामना कर चुके हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मामलों में एक समानता यह है कि संबंधित लोगों को रेजिडेंशियल सर्विलांस एट ए डिजिग्नेटेड लोकेशन (आरएसडीएल) नामक व्यवस्था के तहत रखा गया। इस प्रणाली में किसी व्यक्ति को नियमित जेल या हिरासत केंद्र के बजाय गुप्त स्थान पर रखा जाता है और परिवार या वकीलों तक उसकी पहुंच सीमित हो सकती है। आलोचकों का आरोप है कि यह व्यवस्था जबरन गुमशुदगी जैसी स्थितियां पैदा करती है।

पीटर डाहलिन ने साझा किया अनुभव

RSDL के तहत हिरासत में रह चुके डाहलिन का कहना है कि इन सभी लोगों का एक परेशान करने वाला साझा अनुभव है। वे या तो जबरन गुमशुदगी के शिकार रहे हैं या अब भी उसकी स्थिति में हैं। मानवाधिकार संगठनों और पश्चिमी देशों ने पहले भी चीन पर विदेशी नागरिकों को कूटनीतिक सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। माइकल कोवरिग जैसे चर्चित मामलों का अक्सर उदाहरण दिया जाता है, जिन्हें विश्लेषक होस्टेज डिप्लोमेसी से जोड़ते रहे हैं।

RSDL पर केंद्रित हालिया अध्ययनों में भी विदेशी नागरिकों के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंताएं व्यक्त की गई हैं। डाहलिन का कहना है कि यदि विदेशी नागरिकों को विदेश नीति के लक्ष्य हासिल करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है तो इसे सीधे तौर पर होस्टेज डिप्लोमेसी कहा जा सकता है, हालांकि चीन लंबे समय से इस तरह के आरोपों को खारिज करता रहा है और अपने कदमों को कानून के अनुरूप बताता है।