31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-NCR में ठंड की दस्तक: बारिश होने से प्रदूषण में आई कमी, वायु गुणवत्ता में सुधार, ग्रीन जोन में पहुंचा AQI

दिल्ली-NCR में बारिश होने से लोगों को वायु प्रदूषण से राहत मिली है। तेज हवा के साथ दिल्ली-NCR क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से सर्दी का असर होने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:53 PM IST

Delhi-NCR air quality

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Janani)

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं ने वायु प्रदूषण से बड़ी राहत दिलाई है। पिछले कुछ समय से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लोगों को अब सांस लेने के लिए साफ हवा मिली है।

बारिश के बाद प्रदूषण में कमी

बारिश और तेज हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण काफी हद तक साफ हो गए हैं। इसका असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर भी देखने को मिला है। दिल्ली समेत NCR के प्रमुख शहरों में AQI फिलहाल ग्रीन जोन में पहुंच गया है। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली-NCR में सर्दी की दस्तक

बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन और रात दोनों समय ठंड का एहसास होने लगा है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मौसम में ठंडक बनी रही। लोगों को दिन के समय भी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने सर्दी की दस्तक का अहसास करा दिया है।

दिल्ली में तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने इस दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

1 नवंबर को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

3, 4 और 5 नवंबर को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रह सकता है। इन तीन दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

बारिश और तेज हवाओं का सबसे सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर कम होने से एक्यूआई ग्रीन जोन में बना हुआ है।

दिल्ली AQI की मौजूदा स्थिति

CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, दिल्ली के IIT क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)- 73 (संतोषजनक श्रेणी), बुराड़ी में 80 (संतोषजनक श्रेमई), अशोक विहार में 104 (मध्यम श्रेणी) और आनंद विहार में 116 (मध्यम श्रेणी) दर्ज हुआ है। वहीं, अलीपुर और DTU में AQI 135 दर्ज किया गया है। बता दें, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच AQI को 'गंभीर' माना जाता है।

वायु प्रदूषण से लोगों को हो रही थी परेशानी

बीते कुछ दिनों से खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। बारिश के बाद वातावरण साफ होने से इन लोगों को भी राहत मिली है।