31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का आगाज: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, CM भगवंत मान को धूरी से मिला टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का आगाज हो गया है। आगामी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 31 Oct 2026, 2:02 PM IST

Punjab Assembly Elections 2027

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने घोषित किए 40 उम्मीदवार (सोर्स- IANS)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का आगाज हो गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 40 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। महत्वपूर्ण बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

AAP ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

आम आदमी पार्टी ने 40 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से जारी इस घोषणा पत्र पर 31 अक्टूबर की तारीख दर्ज है। पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या का भी उल्लेख किया है।

पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। सूची में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें इंदरजीत कौर मान, संतोष कटारिया, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बलजिंदर कौर के नाम शामिल हैं।

अन्य प्रत्याशियों के नाम और क्षेत्र

AAP द्वारा जारी सूची के अनुसार, बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण सीट से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह, नकोदर सीट से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और बलाचौर सीट से संतोष कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

रूपनगर सीट से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना पूर्वी सीट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू और लुधियाना केंद्रीय सीट से अशोक प्रशार पप्पी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला सीट से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना सीट से अमृतपाल सिंह सुखानंद और मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, धर्मकोट से देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां और जैतो सीट से अमोलक सिंह को टिकट दिया गया है।

वहीं, तलवंडी साबो सीट से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लभ सिंह उगोके, मेहल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान और पटियाला सीट से अजीतपाल सिंह कोहली को चुनावी मैदान में उतारा गया है।