5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 10 मिनट का ध्यान: तनाव और नींद में सुधार के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी और गहरी नींद बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 10 मिनट का ध्यान आपकी मानसिक शांति को कितनी तेजी से बढ़ा सकता है? सोचिए, अगर दिमाग को आराम देने के लिए आपको केवल थोड़ी देर बैठना हो, तो क्या आप इसे अपने रूटीन में में शामिल करेंगे?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Aug 05, 2026

sleeping tips

सांकेतिक इमेज (सोर्स- gemini)

देर रात तक मोबाइल स्क्रीन देखना, काम का तनाव, अनियमित दिनचर्या और मानसिक चिंता जैसे कारणों की वजह से लोगों को नींद नहीं आने की समस्या हो रही है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और NIMHANS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज), बेंगलुरु के शोध से पता चला है कि ध्यान शुरू करने के कुछ ही मिनटों में मस्तिष्क में अल्फा और थीटा तरंगों में बदलाव दिखने लगते हैं। यह बदलाव मानसिक शांति का संकेत देते हैं। यह प्रभाव 7 से 10 मिनट के भीतर चरम पर पहुंच सकता है, जिससे दिमाग को आराम मिलता है।

ध्यान से तनाव और नींद में सुधार

एक हालिया सिस्टमेटिक रिव्यू (अप्रैल 2026 में प्रकाशित) ने 23,080 लोगों पर आधारित 132 रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि ध्यान ने तनाव, चिंता, डिप्रेशन, नींद की गुणवत्ता, और मानसिक लचीलापन में महत्वपूर्ण सुधार दिखाया। यह बताता है कि ध्यान वर्किंग एडल्ट्स के लिए मानसिक शांति के साथ-साथ बेहतर कामकाजी क्षमता और जीवन गुणवत्ता भी ला सकता है।

माइंडफुलनेस का प्रभाव

MDPI की एक स्कोपिंग रिव्यू में 9 रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स शामिल थे, जिनमें माइंडफुलनेस-बेस्ड इंटरवेंशन्स का वर्किंग एडल्ट्स पर सकारात्मक असर पाया गया। माइंडफुलनेस तकनीकें व्यावसायिक जीवन में तनाव और मानसिक बोझ को कम करने में मददगार हो सकती हैं।

ध्यान करने से सामान्य लाभ

मेयो क्लिनिक के अनुसार, ध्यान से भावनात्मक और शारीरिक लाभ मिलते हैं। जिसमें तनाव कम होना, बेहतर भावनात्मक संतुलन और दिनभर मानसिक शांति बनाए रखना शामल है। क्लिवलैंड क्लिनिक भी बताता है कि ध्यान से मूड, याददाश्त, नींद, दिल की सेहत और चिंता जैसे कई पहलुओं में सुधार हो सकता है।

WHO की गाइडलाइन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी 'Guidelines on Mental Health at Work' में माइंडफुलनेस और तनाव प्रबंधन आधारित इंटरवेंशन्स को वर्किंग एडल्ट्स के लिए सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सुझाया है। हालांकि, यह प्रमाणों की 'कम से कम' श्रेणी में आता है।

कैसे शुरू करें: 10 मिनट का ध्यान

  1. शांत जगह चुनें: ऐसी जगह, जहां आप बिना बाधा के बैठ सकें।
  2. आरामदायक मुद्रा अपनाएं: कुर्सी पर सीधे बैठें या जमीन पर बैठकर पीठ सीधी रखें।
  3. टाइमर सेट करें: शुरुआत में 5 से10 मिनट से शुरू करें।
  4. सांस पर ध्यान दें: धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। मन को सांस की लय पर केंद्रित करें।
  5. विचार भटकने पर ध्यान वापस लाएं: यह सामान्य है, बस धीरे से वापस सांस पर ध्यान केंद्रित करें।
  6. धीरे-धीरे समाप्त करें: आंखें खोलें, कुछ गहरी सांसें लें और रोज की तरह दिनचर्चा में लग जाएं।

कब डॉक्टर से सलाह लें?

यदि ध्यान के दौरान अत्यधिक बेचैनी, डर, या मानसिक अस्थिरता महसूस हो, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। ध्यान एक सहायक अभ्यास है, लेकिन यह किसी चिकित्सीय इलाज का विकल्प नहीं है। इस 10 मिनट के ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। सुबह उठते ही, दफ्तर जाने से पहले या शाम को काम से लौटकर ध्यान कर सकते हैं। शुरुआत में यह छोटा लग सकता है, लेकिन समय के साथ यह आपकी मानसिक शक्ति और शांति का एक मजबूत आधार बन सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख डॉक्टर का विकल्प नहीं है। यदि आपको मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो किसी योग्य चिकित्सक या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।)