23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विदेशों में बजा डंका: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन और सक्सेस स्टोरी

फिल्म 'हनुमान अंश' जबरदस्त कमाई कर रही है। कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' विदेशों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म 11 सितंबर को ग्लोबल स्तर पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय सांस्कृतिक और भावनात्मक कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिशों को मजबूत करती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Sep 23, 2026

hanuman ansh movie Worldwide collection

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही है। भक्ति और आस्था पर आधारित यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत रही है। बीते 11 सितंबर 2026 को ग्लोबली रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 12 दिनों में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 3.5 मिलियन डॉलर (लगभग 33-34 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस उपलब्धि के साथ यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओवरसीज ग्रॉसर बन गई है।

फिल्म की धीमी शुरुआत, फिर बड़ा धमाल

फिल्म ‘हनुमान अंश’भारत में 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। शुरुआत में यह बहुत मामूली ओपनिंग के साथ आई। पहले दिन फिल्म की महज 10 लाख रुपये के आसपास कमाई हुई। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह धीरे-धीरे सुपरहिट बन गई। विदेशों में इसकी रिलीज 11 सितंबर 2026 को हुई, जिसमें होम्बले ओवरसीज (Hombale Overseas) ने फार्स फिल्म के साथ मिलकर इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन संभाला। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा (महाराज जी) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है। इसमें शोभिनाव सत्य और अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है। बजट महज करीब 2 करोड़ रुपये या उससे कम बताया जाता है, जिससे इसकी सफलता और भी चौंकाने वाली है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडिया टुडे, सैकनिल्क और अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में पहले 6 दिनों में ही करीब 20.25 करोड़ रुपये जुटा लिए थे, जिसमें ओपनिंग वीकेंड का योगदान 14.50 करोड़ रुपये रहा। नॉर्थ अमेरिका जैसे बाजारों में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 366 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है (भारत में नेट करीब 280.93 करोड़ और ग्रॉस 331-332 करोड़ के आसपास, ओवरसीज करीब 34.75 करोड़)। भारत में यह 47वें दिन तक पहुंच चुकी है और अभी भी मॉक्यूमेंटम बनाए हुए है। यह 2026 की टॉप-3 वर्ल्डवाइड ग्रॉसर फिल्मों में शामिल हो गई है, जहां यह टॉक्सिक, पेड्डी और जना नायगन जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

फिल्म की ग्लोबल सफलता का राज

फिल्म की ग्लोबल सफलता, होम्बले ओवरसीज के लिए भी महत्वपूर्ण है। फिल्म की ग्लोबल सफलता के पीछे होम्बले ओवरसीज की बड़ी भूमिका रही है। यह भारतीय सांस्कृतिक और भावनात्मक कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की उनकी कोशिशों को मजबूत करती है। फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि होम्बले ओवरसीज हमारे लिए हनुमानजी के दूतों में से एक रहा है। सिनेमा की जो दुनिया उन्होंने हमारे लिए खोली है, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।

फिल्म ‘हनुमान अंश’के दर्शक और मेकर्स महाराजजी की वैल्यूज को दुनिया तक ले जाने के लिए उनके हमेशा आभारी रहेंगे। इस फिल्म की कहानी आस्था, भक्ति और महाराज जी की सीखों से जुड़ी है। शुरू में यह सीमित स्क्रीन्स पर चली, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद स्क्रीन्स बढ़ती गईं और कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया। तीसरे हफ्ते से यह तेजी से आगे बढ़ी और सातवें हफ्ते में भी मजबूती से चल रही है। कम बजट में इतनी बड़ी सफलता इसे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में शामिल करती है।