
Healthy Breakfast Idea do not sugar spike: जानिए कौन सा नाश्ता बढ़ा देगा ब्लड शुगर लेवल, कैसे बनाएं कि पोहा भी हो जाए हेल्दी। (AI Creative)
Healthy Breakfast Idea: 'पोहा चावल से भी ज्यादा अनहेल्दी है और सुबह इसे खाकर देखिए, ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती है।' मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor के एक वीडियो में कही गई इस बात ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 'डायबिटीज कैपिटल' बनने की चुनौती से जूझ रहा है, यह सवाल और अहम हो जाता है कि क्या हमारा रोज का नाश्ता ही ब्लड शुगर बढ़ाने की बड़ी वजह बन रहा है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी एक खाद्य पदार्थ को पूरी तरह दोष देना सही नहीं है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि उसमें फाइबर, प्रोटीन और वसा का संतुलन कितना है, उसकी मात्रा कितनी है और उसे किस तरह खाया जा रहा है।
भारत में करोड़ों लोग डायबिटीज या प्री-डायबिटीज से प्रभावित हैं। शहरीकरण, कम शारीरिक गतिविधि, मोटापा और हाई-कार्बोहाइड्रेट भोजन इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिन की शुरुआत अगर हाई ग्लाइसेमिक और कम फाइबर वाले नाश्ते से होती है तो कई लोगों में भोजन के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है।
पोहा चावल से ही बनता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक और प्रोटीन व फाइबर अपेक्षाकृत कम होते हैं। अगर पोहा सिर्फ तेल और आलू के साथ बड़ी मात्रा में खाया जाए, तो उसका ग्लाइसेमिक लोड बढ़ सकता है और ब्लड शुगर तेजी से ऊपर जा सकती है।
ऊपर लिखी सामग्री के साथ मिक्स पोहा बनाया और खाया जाए, तो उसका पोषण बेहतर हो जाता है और शुगर का असर अपेक्षाकृत धीमा हो सकता है।
कहना होगा कि पोहा अपने आप में इतना अनहेल्दी नहीं है, जितना समझा या बताया जा रहा है। इसे संतुलित बनाकर खाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
भोपाल एम्स के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अल्पेश गोयल मानते हैं कि किसी भी नाश्ते में केवल कार्बोहाइड्रेट नहीं, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का संतुलन होना चाहिए। भोजन का असर व्यक्ति की उम्र, वजन, इंसुलिन संवेदनशीलता, शारीरिक गतिविधि और कुल भोजन पर भी निर्भर करता है। इसलिए एक ही नाश्ता सभी लोगों पर समान प्रभाव नहीं डालता।
पोहे को पूरी तरह अनहेल्दी कहना वैज्ञानिक रूप से उचित नहीं है। यदि इसे बड़ी मात्रा में, बिना प्रोटीन और फाइबर के खाया जाए, तो यह कई लोगों में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है। लेकिन संतुलित तरीके से तैयार किया गया पोहा, अब भी एक अच्छा भारतीय नाश्ता हो सकता है। असली सवाल केवल 'क्या खाया?' नहीं होना चाहिए, बल्कि 'कैसे और कितनी मात्रा में खाया?' ये होना चाहिए।
Updated on:
01 Aug 2026 05:07 pm
Published on:
01 Aug 2026 05:07 pm
