एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में हुए टोल कलेक्शन की पिछले साल के अक्टूबर महीने से तुलना करें तो इस बार 16 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन हुआ है। अक्टूबर 2025 में 5,715 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन हुआ था। इससे पहले, एक महीने में सबसे ज्यादा टोल कलेक्शन इस साल मई में हुआ था, जो 6,185 करोड़ रुपये था। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा रुझानों को देखते हुए, इस साल कुल टोल कलेक्शन लगभग 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।