जेलेंस्की ने बताया कि इसके अलावा, आयरलैंड, पोलैंड, इटली और चेक गणराज्य के प्रधानमंत्रियों के साथ भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई। लिथुआनिया के राष्ट्रपति के साथ भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। डबलिन में हमने शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ भी बैठकें कीं। इन बैठकों का मकसद क्षेत्र में शांति की संभावनाओं को और मजबूत करना था। जेलेंस्की ने कहा कि मैं हमारे सभी साझेदारों का उनके सहयोग और आगे भी मदद जारी रखने की इच्छा के लिए धन्यवाद देता हूं। हम यूरोप की रक्षा कर रहे हैं। हम यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं।