14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘डिगर’: टॉम क्रूज बोले- मैं पैसों के लिए फिल्में नहीं करता, फैंस को बताया पर्दे के पीछे का सच

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चाओं में है। टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो टॉम क्रूज कह रहे हैं कि मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Oct 14, 2026

Hollywood actor tom cruise

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज (इमेज सोर्स- Chatgpt)

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे और निर्देशक एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु के साथ फिल्म पेश की। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में टॉम क्रूज ने कहा- मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता। मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे लोगों, जिंदगी और कला में दिलचस्पी है।

जापान से खास रिश्ता

वीडियो में टॉम क्रूज ने कहा कि बचपन में उनका सपना दुनिया देखने का था और जापान की संस्कृति, कला और इतिहास से प्यार हो जाना स्वाभाविक है। क्रूज ने कहा कि मैं अपना सपना जी रहा हूं और दर्शकों के लिए फिल्में बना पा रहा हूं। इनारितु ने क्रूज को दुनिया के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि एक स्टूडियो ने ऐसी फिल्म पर भरोसा जताया, जिसे बनाना जोखिम भरा था। क्रूज ने कैप्शन में जापान के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

जापानी मीडिया मूवीवॉकर के मुताबिक यह क्रूज का 26वां जापान दौरा था। 6 अक्टूबर को, जिसे जापान में 'टॉम डे' कहा गया, उन्होंने टोक्यो के गिंजा में जापान प्रीमियर में हिस्सा लिया। वहां करीब 700 फैंस जुटे और क्रूज ने साढ़े 3 घंटे तक उनसे मुलाकात की। प्रीमियर में उन्होंने कहा कि मेरा सपना सच हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को क्रूज और इनारितु टोक्यो में एनिमेशन स्टूडियो मप्पा की 15वीं वर्षगांठ की प्रदर्शनी देखने भी पहुंचे। वहां एक एनिमेटर ने उन्हें 'डिगर रॉकवेल' का मूल चित्र भेंट किया। जापान में उनकी फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज हुई।

क्या है फिल्म की कहानी?

अन्य रिपोर्टों के अनुसार फिल्म में क्रूज डिगर रॉकवेल बने हैं, जिसे दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बताया गया है। वह खुद को इंसानियत का रक्षक साबित करने के मिशन पर निकलता है, जबकि उसी के कारण शुरू हुई तबाही सब कुछ खत्म करने की कगार पर है। वह एक तेल कारोबारी है, जिसकी कंपनी ने पर्यावरणीय आपदा पैदा की है। फिल्म को तबाही के पैमाने की कॉमेडी कहा गया है।

टॉम क्रूज की फिल्म में सैंड्रा हुलर, जॉन गुडमैन, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स, सोफी वाइल्ड, रिज अहमद और एमा डी'आर्सी भी हैं। इसे क्रूज और इनारितु ने प्रोड्यूस किया है। स्क्रिप्ट इनारितु ने अपने 'बर्डमैन' के सहलेखकों निकोलस जियाकोबोन, अलेक्जेंडर डिनेलारिस और सबीना बरमन के साथ लिखी है। फिल्म की शूटिंग छह महीने ब्रिटेन में हुई। इनारितु की यह 'द रेवेनेंट' के बाद पहली अंग्रेजी फिल्म है।

बॉक्स ऑफिस पर निराशा

जापान में जश्न के बीच फिल्म की कमाई ने टॉम क्रूज की चिंता बढ़ा दी है। फिल्म 'डिगर' अमेरिका और कनाडा में 2 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले वीकेंड में उसने उत्तरी अमेरिका में करीब 8 मिलियन डॉलर और विदेशों में 12 मिलियन डॉलर कमाए। यानी दुनिया भर में करीब 20 मिलियन डॉलर। फिल्म पांचवें स्थान पर रही और यह क्रूज की 2007 की 'लायंस फॉर लैम्ब्स' (6.7 मिलियन डॉलर) के बाद सबसे कमजोर ओपनिंग है।

फिल्म का बजट

फिल्म के बजट को लेकर रिपोर्टें अलग-अलग हैं। शुरुआती आंकड़ा 125 मिलियन डॉलर का था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने 160 से 180 मिलियन डॉलर और मार्केटिंग पर करीब 100 मिलियन डॉलर और खर्च होने की बात लिखी है। वार्नर ब्रदर्स, इस बजट के दावे को खारिज करता है।

क्रूज का रुख

इस सबके बावजूद क्रूज ने कहा कि वह फिल्म बनाने का मौका मिलने से सम्मानित महसूस करते हैं। उनका कहना है कि वह ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाए। 22 सितंबर को लंदन में हुए वर्ल्ड प्रीमियर में प्रिंस ऑफ वेल्स और प्रिंसेस ऑफ वेल्स भी शामिल हुए थे।