गोल्डमैन सैश रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रमुख जान हैटजियस ने कहा कि यह आउटलुक वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को आकार देने वाले कारकों में आए बदलाव को दर्शाता है, जिसमें ऊर्जा की लागत, प्रौद्योगिकी में निवेश और राजकोषीय नीति शामिल हैं। हैटजियस ने कहा- हमें उम्मीद है कि 2027 में जीडीपी की वृद्धि ठोस तो रहेगी, लेकिन इसमें कोई खास तेजी नहीं दिखेगी।