क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच सस्पेंस व माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटेगी।