
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Janani)
दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन घरों में दीप जलाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार 8 नवंबर, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर 12 राशियों के जातक अपनी राशि के मुताबिक मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इसके साथ ही माता को विशेष फूल और भोग अर्पित करने की भी परंपरा बताई गई है। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को दिवाली की पूजा में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और मां लक्ष्मी को कौन-से फूल व भोग चढ़ाने चाहिए?
मेष राशि: दिवाली की रात मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में 12 राशियों के जातक अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मेष राशि वाले लोग दिवाली पर पूजा के समय 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' और 'ॐ गजाननाय नमः' में से किसी एक मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ महाकाल्यै नमः' और 'ॐ विघ्नराजाय नमः' मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि: इस राशि के जातक पूजा के दौरान 'ॐ सरस्वत्यै नमः' और 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
कर्क राशि: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए 'ॐ शक्त्यै नमः' और 'ॐ द्विमुखाय नमः' मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि: इस राशि के जातक 'ॐ त्रिपुरायै नमः' और 'ॐ कृतिने नमः' मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भगवत्यै नमः' और 'ॐ ब्रह्मचारिणे नमः' मंत्र का जाप करें।
तुला राशि: दिवाली की पूजा में 'ॐ उमायै नमः' और 'ॐ विष्णुप्रियाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ महामायायै नमः' और 'ॐ सुखनिधये नमः' मंत्र का जाप करें।
धनु राशि: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान 'ॐ चण्डिकायै नमः' और 'ॐ महागणपतये नमः' मंत्र का जाप करें।
मकर राशि: इस राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ शिवायै नमः' और 'ॐ हेरम्बाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
कुंभ राशि: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ कालरात्र्यै नमः' और 'ॐ प्रमधाय नमः' मंत्र का जाप करें।
मीन राशि: दिवाली की रात पूजा के समय 'ॐ भद्रकाल्यै नमः' और 'ॐ प्रथमाय नमः' मंत्र का जाप करें।
दिवाली की पूजा में फूलों और भोग का भी विशेष महत्व है। 12 राशियों के जातक अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी को फूल अर्पित कर सकते हैं और अलग-अलग चीजों का भोग लगा सकते हैं।
मेष राशि: इस राशि के जातक मां लक्ष्मी को लाल गुलाब या गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इसके साथ कुमकुम और बेसन के लड्डू या केसर युक्त मिठाई का भोग लगाएं।
वृषभ राशि: पूजा में सफेद कमल या मोगरे का फूल अर्पित करें। इसके साथ चावल और सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि: मां लक्ष्मी को हरी दूर्वा और हरी इलायची अर्पित करें। भोग में साबुत मूंग और मावे की मिठाई चढ़ाएं।
कर्क राशि: इस राशि के जातक सफेद कमल का फूल, कौड़ी और मखाना अर्पित करें। इसके साथ दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि: मां लक्ष्मी को कमल या लाल कनेर का फूल चढ़ाएं। भोग में गुड़ से बनी मिठाई या केसर की खीर अर्पित करें।
कन्या राशि: पूजा में कमलगट्टा, हरी इलायची और बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ मेवे भी अर्पित करें।
तुला राशि: इस राशि के जातक मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं। भोग में बताशे और नारियल अर्पित करें। इसके अलावा इत्र भी चढ़ा सकते हैं।
वृश्चिक राशि: पूजा में गहरे लाल रंग के फूल और रोली अर्पित करें। भोग में गुड़-बेसन के मोदक या लड्डू चढ़ाएं।
धनु राशि: मां लक्ष्मी को पीले फूल, खासकर गेंदे का फूल और हल्दी की गांठ अर्पित करें। भोग में चना दाल और केसर की मिठाई चढ़ाएं।
मकर राशि: इस राशि के जातक पूजा में नीले फूल या अपराजिता का फूल चढ़ाएं। भोग में शक्करपारे, लौंग और सुपारी अर्पित करें।
कुंभ राशि: मां लक्ष्मी को नीले या सफेद फूल चढ़ाएं। इसके साथ घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
मीन राशि: पूजा में पीले फूल और कुमकुम अर्पित करें। मां लक्ष्मी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इस राशि के जातक भगवान विष्णु की भी पूजा करें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
8 Nov 2026, 2:24 PM IST
Published on:
8 Nov 2026, 2:24 PM IST
बड़ी खबरें
View AllPatrika+




