
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)
अगस्त 2026 में आपके लिए मनोरंजन की दुनिया में म्यूजिक से लेकर मूवी और वेब सीरीज तक का रंग-बिरंगा सफर है। चाहे आप थिएटर की सीट पर हों या घर की सोफे पर, आपके लिए कुछ खास देखने और सुनने लायक सामग्री तैयार है। आइए, जानें इस महीने की सबसे दिलचस्प वेब सीरिज और मूवीज की लिस्ट।
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 14 अगस्त को ‘Batwara 1947, इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म Awarapan 2 और कार्तिक आर्यन और ध्रुव भारद्वाज की Naagzilla: नाग लोक का पहला कांड रिलीज हो रही है।
21 अगस्त को नानी, कायादु लोहार की फिल्म The Paradise और 26 अगस्त को यश और नयनतारा की फिल्म Toxic रिलीज होगी। 28 अगस्त को देवी श्री प्रसाद की Yellamma, बोमन ईरानी, रवि किशन की Khosla Ka Ghosla 2, शरवणंद, अनुपमा परमेश्वरन की Bhogi, श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की Eetha रिलीज हो रही है। ये फिल्में अलग-अलग शैलियों में हैं। इनमें इतिहास, रोमांस, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा का आनंद ले सकते हैं।
OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी अगस्त में कई नई और दिलचस्प रिलीज हैं। Netflix पर 7 अगस्त को ‘Operation Safed Sagar’ रिलीज हो रही है, जो कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की Golden Arrows स्क्वाड्रन की कहानी बताती है। इसके अलावा 13 अगस्त को Prime Video पर ‘The Traitors- Season 2’ आएगी। वहीं, 17 अगस्त को JioHotstar पर ‘Lanterns’ (डब्ड वर्जन) रिलीज होगी और 29 अगस्त को ‘Michael’ (डब्ड) आएगी। Netflix पर अगस्त में ‘Outer Banks’ का 5वां और अंतिम सीजन, ‘My Brilliant Career’ की मिनी-सीरीज, हॉरर फिल्म ‘The Last House’, क्राइम थ्रिलर ‘The Whisper Man’ और ‘Party Girl’ जैसी पुरानी पसंदीदा फिल्में भी शामिल हैं। ये OTT रिलीज दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और हॉरर जैसे विविध अनुभव देंगे।
इस महीने फिल्मों और सीरीज की भरमार है। वहीं म्यूजिक की दुनिया में भी एक अहम बदलाव आया है। Universal Music India ने घोषणा की है कि अगस्त के अंत से नए म्यूजिक रिलीज केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए पहले 72 घंटे के लिए उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि अगर आप नए गाने सबसे पहले सुनना चाहते हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा, Dolby Atmos फॉर्मेट में नए एल्बम और EPs की रिलीज भी हुई हैं। जैसे कि ‘Crystal Cove’ नामक New Age एल्बम। यह ऑडियो क्वालिटी के शौकीनों के लिए खास है।
| प्लेटफॉर्म | फिल्म/वेब सीरीज का नाम |
|---|---|
| थिएटर | Batwara 1947’, Awarapan 2, Khosla Ka Ghosla 2, Eetha |
| OTT | Operation Safed Sagar’ (Netflix), The Traitors – Season 2’ (Prime Video), Outer Banks, फाइनल सीजन |
| म्यूजिक | नए गाने (Universal Music India), पेड सब्सक्रिप्शन के साथ पहले सुनें; Dolby Atmos एल्बम ‘Crystal Cove’ |
Updated on:
12 Aug 2026 09:30 pm
Published on:
12 Aug 2026 09:30 pm
