समुद्र में मछली पकड़ रहे मछुआरे सीन नॉर्टन और ग्रांट गैरेट ने मिलकर पानी में डूब रहे शख्स को बचाया। मछुआरों ने शख्स को नाव पर खींच लिया। पिपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सीन नॉर्टन ने बताया कि जहाज से समुद्र में गिरने वाला शख्स सदमे में था। होश संभालने के बाद उसने कहा- धन्यवाद, मुझे लगा था कि मैं मरने वाला हूं।