21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साहिर और अमृता का वो प्रेम जो कभी ‘रिश्ता’ नहीं बना, फिर भी सदी की सबसे गहरी मोहब्बत कहलाया

Sahir Amrita Love Story: Gen z का एक तबका ऐसा भी है, जो कहता है, मशहूर शायर साहिर लुधिायानवी और अमृता प्रीतम तक लिव इन में रहते थे... क्या आप जानते हैं साहिर और अमृता के प्रेम की पूरी कहानी?
3 min read
Google source verification

भारत

image

Sanjana Kumar

Aug 21, 2026

Sahir Amrita Love Story

Sahir Amrita Love Story: अब तक मिली जानकारी तो यही कहती है साहिर और अमृता कभी लिव इन में नहीं रहे, क्या आप जानते हैं इनकी प्रेम कहानी (AI Creative)

Sahir Amrita Love Story: UCC के तहत लिव इन पर बनते कानून पर चर्चा के बीच कुछ बच्चों को बोलते सुना साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम भी लिव-इन में रहते थे… लेकिन फिर सोचा पढ़ा तो है, ऐसा तो कुछ नहीं मिला कभी। फिर उनके बारे में पढ़ा वही पुरानी किताबें निकालीं और जो सच पता चला वो यही कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। यही बात इस कहानी को आज की पीढ़ी की समझ से बिल्कुल अलग बनाती है। यह प्रेम कहानी शारीरिक निकटता की नहीं थी, बल्कि शब्दों, खामोशी और इंतजार की कहानी थी। क्या आप भी जानते हैं साहिर और अमृता की प्रेम कहानी का सच?

मुलाकात, जो एक मुशायरे में हुई

साहिर और अमृता की पहली मुलाकात 1944 में प्रीत नगर (लाहौर और अमृतसर के बीच बसा एक गांव, जो अब पाकिस्तान में है) में एक मुशायरे के दौरान हुई थी। अमृता उस वक्त सिर्फ 16 साल की थीं, लेकिन अरेंज्ड मेरिज में बंधी हुई थीं, प्रीतम सिंह से, जिनसे उनके दो बच्चे भी थे, लेकिन जिनसे उनका दिल कभी नहीं मिला। अमृता ने खुद लिखा था, 'मुझे नहीं पता कि यह उनके शब्दों का जादू था या उनकी खामोश निगाहें, लेकिन मैं उनकी तरफ खिंचती चली गई।'

दो लोग, जो अक्सर चुप ही रहते थे

यह सबसे हैरान करने वाला तथ्य है। साहिर और अमृता जब भी मिलते, अक्सर एक-दूसरे से बात ही नहीं करते थे। अमृता ने अपनी आत्मकथा 'रसीदी टिकट' में लिखा है कि जब साहिर लाहौर में उनसे मिलने आते, तो ऐसा लगता जैसे उनकी खामोशी की एक कड़ी बगल की कुर्सी पर आ बैठी हो और फिर चली जाए। रिश्ते में जो सबसे बड़ी दीवार थी, वह थी, खामोशी, जो हमेशा बनी रही। दोनों ने अपनी भावनाएं ज्यादातर खतों और शायरी के जरिए ही जाहिर कीं।

सिगरेट के टुकड़े और एक अधूरी चाहत

अमृता से जुड़ा एक बेहद मशहूर और बार-बार दोहराया गया किस्सा है, साहिर जब भी उनसे मिलकर जाते, अमृता उनकी छोड़ी हुई अधबुझी सिगरेटें उठाकर खुद पीती थीं, मानो उनकी मौजूदगी को महसूस करना चाहती हों। यह किस्सा बताता है कि यह प्रेम कितना गहरा था, लेकिन साथ ही कितना अधूरा और अव्यक्त भी।

कभी साथ नहीं रहे, कभी शादी नहीं हुई

यह सच जानना वाकई जरूरी है कि, क्योंकि आज इसे लेकर सबसे ज्यादा गलतफहमियां हैं कि, साहिर और अमृता कभी एक साथ नहीं रहे। साहिर अपने करियर और निजी जिंदगी में उलझे रहे और आगे चलकर गायिका सुधा मल्होत्रा उनकी जिंदगी में आईं। साहिर ने आखिर तक शादी नहीं की, लेकिन अमृता के साथ भी उनका रिश्ता कभी किसी मुकाम तक नहीं पहुंचा।

इमरोज: वह साथी, जो आखिर तक रहा

साहिर से रिश्ता जब अधूरा रह गया, तो अमृता की जिंदगी में चित्रकार इंदरजीत सिंह उर्फ इमरोज आए। इमरोज अमृता के लिए इलस्ट्रेटर के तौर पर काम करते थे, और धीरे-धीरे यह साथ गहरे प्रेम में बदल गया। अमृता अपनी जिंदगी के आखिरी करीब 40 साल इमरोज के साथ रहीं, जब तक अक्टूबर 2005 में उनका निधन नहीं हो गया। दिलचस्प बात यह है कि यह वह रिश्ता था, जिसमें अमृता ने साथ रहना चुना, लेकिन साहिर के साथ नहीं।

तो आज की पीढ़ी क्यों गलत समझती है?

बुद्धिजीवियों की मानें तो, जेन-जी के बीच अक्सर यह धारणा बन जाती है कि गहरा प्रेम माने शारीरिक निकटता, साथ रहना या रिश्ते का कोई 'स्टेटस' होना जरूरी है। लेकिन साहिर-अमृता की कहानी इसका उलट उदाहरण है, दोनों कभी एक-दूसरे के साथी नहीं बने, फिर भी उनका प्रेम दशकों तक साहित्य, शायरी और जनमानस की स्मृति में जीवित रहा। आज भी यह कहानी किताबों, फिल्मों (तुम्हारी अमृता, नाटक और अनाउंस हुई बायोपिक्स) और चर्चाओं में जिंदा है।

तो क्या यही प्रेम की असली परिभाषा है?

हां, वाकई सका जवाब आसान नहीं है। साहिर-अमृता का प्रेम पवित्र था या सिर्फ अधूरा, यह बहस आज भी चलती है। लेकिन इतना तय है कि यह कहानी तो यही कहती है कि प्रेम को शारीरिक रिश्ते, शादी या साथ रहने के दायरे में बांधना जरूरी नहीं। कभी-कभी प्रेम को सिर्फ इंतजार, खत और खामोशी में भी पूरी तरह जीया जा सकता है। भले ही वह कभी किसी मुकाम तक न पहुंचे।