21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुद्री मार्ग में निशाने पर टैंकर: यमन, होर्मुज और रोमानिया के पास 6 टैंकरों पर हमले, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित

वैश्विक तनातनी के बीच समुद्री मार्ग में टैंकरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में यमन, होर्मुज स्ट्रेट और रोमानिया के पास जलमार्ग में 4 टैंकर जहाजों पर हमले किए गए।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Oct 21, 2026

Tankers attacked in the Strait of Hormuz

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

पश्चिम एशिया से लेकर काला सागर तक समुद्री रास्ते खतरनाक होते जा रहे हैं। बीते सप्ताह खाड़ी, यमन के तट और रोमानिया के पास टैंकरों पर हुए हमलों ने वैश्विक शिपिंग की चिंता बढ़ा दी है। राहत की बात यह है कि भारत सरकार के मुताबिक दो जहाजों पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

खाड़ी में कई हमले

ब्रिटेन की मैरीटाइम एजेंसी UKMTO ने बताया कि 17 अक्टूबर को सऊदी अरब के अल जुबैल से करीब 78 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक तेल टैंकर पर छोटी नाव से रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागा गया। जिससे जहाज के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा, पर पूरा क्रू सुरक्षित रहा। इसी दिन एक और टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया, जिसके क्रू को सुरक्षित निकाल लिया गया। सीबीएस न्यूज के अनुसार एक सप्ताह में कम से कम 10 जहाजों पर हमले हुए, जो युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे ऊंचा साप्ताहिक आंकड़ा है। खास बात यह कि अक्टूबर में जहाजों पर हमलों की संख्या अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध के बाद सबसे ज्यादा रही है।

भारतीय क्रू वाला टैंकर प्रोजेक्टाइल से टकराया

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार कच्चे तेल का टैंकर 'MT ST 3' पर 15 भारतीय नाविक थे। बीते 16 अक्टूबर को होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्टाइल से टकराया और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित रहे। समुद्री पोर्टल स्प्लैश247 के मुताबिक जहाज के इंजन रूम में आग लगी और बिजली गुल हो गई, जिसके बाद सभी 15 भारतीयों को पास के एक कंटेनर शिप पर सुरक्षित पहुंचाया गया।

यमन के पास गोलीबारी

यमन के अल मुकल्ला के पास भी वारदात हुई। UKMTO ने बताया कि एलएनजी टैंकर के पास सात लोगों वाली छोटी नाव पहुंची और उसने दो गोलियां चलाईं, जवाब में जहाज की सशस्त्र सुरक्षा टीम ने दो चेतावनी फायर किए और नाव को रुख बदलना पड़ा। घटना अल मुकल्ला से लगभग 140 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में हुई।

रोमानिया में ड्रोन हमला

काला सागर में रोमानिया के पास केमिकल टैंकर 'YARA J' पर ड्रोन हमला हुआ। सोनोवाल ने बताया कि यह हमला 14 अक्टूबर को रोमानिया के सुलीना एंकरेज में हुआ और जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय सुरक्षित हैं। रोमानियाई सरकारी प्रसारक के हवाले से इंटरफैक्स ने बताया कि टैंकर पर सीरिया, भारत और ईरान के 17 क्रू सदस्य थे। आग पर क्रू ने काबू पा लिया और शुरुआती जानकारी में कोई घायल नहीं हुआ। शनिवार को भारतीय दूतावास ने पुष्टि की कि जहाज कॉन्स्टैंटा बंदरगाह पहुंच गया है और सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। राजदूत मनोज कुमार मोहापात्र ने क्रू को सरकार की पूरी मदद का भरोसा दिया।

सरकार की निगरानी

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दोनों जहाजों पर कुल 24 भारतीय नाविक थे और किसी की मौत या चोट की खबर नहीं है। सरकार शिप मैनेजमेंट कंपनियों के संपर्क में है। हमलावरों की पहचान सामने नहीं आई है।