22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन पर रूस ने दागी 21 बैलिस्टिक मिसाइलें: हमले में 2 लोगों की मौत, कई बच्‍चों समेत 34 लोग घायल

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने 21 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 22 Oct 2026, 4:03 PM IST

Russia fired ballistic missiles on ukrain

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसकी जानकारी दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि बुधवार शाम से रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से 3 चरणों में हमले किए। उन्‍होंने बताया क‍ि रूसी बलों ने कुल 21 मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

जेलेंस्की ने सोलर मीडिया पर दी जानकारी

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'X' पर पोस्‍ट करके हमले की जानकारी दी है। जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों में राजधानी कीव को काफी नुकसान पहुंचा है। कई आम रिहायशी इमारतें, ऊर्जा ढांचा, एक रेलवे स्टेशन और मेट्रो से जुड़ी सुविधाएं, शॉपिंग सेंटर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यूक्रेन के 12 क्षेत्रों पर हमला

जेलेंस्की ने बताया कि एक मठ भी हमले की चपेट में आया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं सभी प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। जेलेंस्की के मुताबिक, बीती रात यूक्रेन के 12 क्षेत्रों पर रूसी हमले हुए। कीव और उसके आसपास के इलाकों में 34 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

जेलेंस्की ने मृतकों के परिजनों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत के एक और दौर के तुरंत बाद रूस ने यह हमला किया, जो उसके रुख को साफ दिखाता है। उन्होंने कहा- इसका मतलब है कि जो कुछ हो रहा है, उसके प्रति रूस के रवैये में कोई वास्तविक बदलाव नहीं आया है।

युद्ध खत्म करने के लिए समाधान जरूरी

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए सही समाधान तलाशना जरूरी है, लेकिन जब बातचीत के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए जाते हैं, तो रूस पर वास्तविक दबाव बनाना भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि रूस को हत्याएं रोकने और अलग कदम उठाने के लिए मजबूर करने की जरूरत है।

जेलेंस्की ने यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट करने में सक्षम मिसाइलों की तेजी से आपूर्ति करने और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने की मांग दोहराई। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वे उन सभी देशों और लोगों के आभारी हैं, जो स्थिति की गंभीरता को समझते हैं और वास्तविकता को स्वीकार करते हैं। आक्रमणकारी को उचित जवाब मिलना चाहिए। यूक्रेन को समर्थन मिलना चाहिए। लोगों की जान की रक्षा होनी चाहिए। यूक्रेन के साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।