
सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)
वीवो ने मंगलवार को भारत में अपना Vivo NEXT इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में कंपनी ने Vision Discovery Edition नाम का नया मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट पेश किया है। यह डिवाइस स्पेसियल कंप्यूटिंग के लिए बनाया गया है। इसमें दो Micro-OLED डिस्प्ले हैं। इसमें आंखों की ट्रैकिंग और जेस्चर से कंट्रोल करने की सुविधा भी है।
यह डिवाइस Qualcomm के Snapdragon XR2+ Gen 2 प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें सॉफ्टवेयर के लिए OriginOS Vision है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत और बिक्री का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लोग इसे वीवो स्टोर्स पर जाकर खुद अनुभव कर सकते हैं।
Vivo Vision Discovery Edition मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है। यह वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी दोनों को मिलाकर काम करता है। इस साल की शुरुआत में वीवो ने इसे अपने घरेलू देश यानी चीन में लॉन्च किया था। इसका वजन 398 ग्राम, उंचाई 83mm और मोटाई 40mm है। इसमें पैडेड हेडबैंड लगा है। इसमें फिट और आराम के लिए अलग-अलग लाइट-सील और फोम पैडिंग के ऑप्शन दिए गए हैं। इसे लंबे टाइम तक पहनने में सुविधा रहती है।
हेडसेट में दो बाइनोकुलर Micro-OLED डिस्प्ले हैं। इसका रेजोल्यूशन 8K है, हर आंख के लिए 3840 × 3552 पिक्सल मिलते हैं। डिस्प्ले 94% कलर गैमट कवर करता है. Delta E 2 से कम है जिससे रंग सही दिखते हैं। इसमें पावर के लिए Qualcomm Snapdragon XR2+ Gen 2 प्लेटफॉर्म लगा है।
कंपनी का कहना है कि इससे पिछले जनरेशन के मुकाबले जीपीयू परफॉर्मेंस 2.5 गुना और AI परफॉर्मेंस 8 गुना तक बेहतर हो सकती है। इसमें अल्ट्रा-लो-लेटेंसी पासथ्रू भी सपोर्ट करता है यानी असली दुनिया को देरी के बिना देखा जा सकता है। इंटरैक्शन के लिए कैमरे और डेप्थ सेंसर इस्तेमाल होते हैं।
आई-ट्रैकिंग सिस्टम 1.5 डिग्री की सटीकता देता है। हाथ और ऊंगलियों के जेस्चर को 26 डिग्री ऑफ फ्रीडम तक पहचानता है। वर्टिकल ट्रैकिंग रेंज 175 डिग्री है। इससे यूजर हाथ हिलाकर और पिंच जेस्चर से वर्चुअल चीजों को कंट्रोल कर सकता है। इस कारण सिर्फ कंट्रोलर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह हेडसेट OriginOS Vision पर चलता है। यह मिक्स्ड रियलिटी के लिए खास बनाया गया प्लेटफॉर्म है। इसमें मुख्य फीचर में वीवो विजन सिनेमा मोड शामिल है। इसमें 120 फुट के सिनेमा स्क्रीन जैसा वर्चुअल डिस्प्ले बन जाता है। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, ईस्पोर्ट्स देखने, गेमिंग और अन्य मनोरंजन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे अभी तक भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया कि इसे लोग 10 शहरों के 15 एक्सपीरियंस जोन में जाकर खुद इस्तेमाल कर सकते हैं। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, कोयंबटूर, इंदौर, देहरादून, पटना और नागपुर शामिल हैं।
Updated on:
06 Oct 2026 10:51 pm
Published on:
06 Oct 2026 10:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
