8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने टैक्स रेजीम में निवेश कर महिलाएं कर सकती हैं बड़ी बचत, जानें बेहतरीन विकल्प और सेविंग टिप्स

भारत

image

Vinay Shakya

Aug 08, 2026

savings tips for women

सांकेतिक इमेज (सोर्स-Chatgpt)

नौकरीपेशा, उद्यमी या रिटायरमेंट की तैयारी कर रही सभी महिलाओं के लिए पैसे बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए टैक्स में बचत की समझ और सही योजना आपके वित्तीय भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक हो सकती है। टैक्स बचत सिर्फ कटौती पाने का सवाल नहीं है, बल्कि यह आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का एक तरीका है। सही योजना चुनकर कोई भी महिला बचत बढ़ा सकती हैं, भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं और टैक्स में भी बचत कर सकती हैं। कौन-कौन सी योजनाएं और तरीके महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

निवेश विकल्प (Section 80C के तहत): पुराने टैक्स रेजीम में Section 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें PPF, EPF, ELSS, जीवन बीमा, NSC, टैक्स-सेविंग FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और होम लोन प्रिंसिपल आदि शामिल हैं। यदि कोई महिला 30% टैक्स स्लैब में हैं और पूरा ₹1.5 लाख निवेश करती है, तो लगभग ₹46,800 तक टैक्स बचा सकती है।

ELSS बनाम PPF: ELSS (Equity Linked Savings Scheme) में लॉक‑इन सिर्फ 3 साल होता है। यह लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण में मदद करता है। वहीं, PPF पूरी तरह से सुरक्षित है और ब्याज पर टैक्स नहीं लगता है।

सुकन्या समृद्धि योजना: यह स्कीम बेटी के भविष्य की भरोसेमंद साथी बन सकती है। SSY की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत हुई थी। वर्तमान में इस पर 8.2% वार्षिक ब्याज मिलता है। यह EEE टैक्स बेनिफिट देती है। इस योजना के तहत दिसंबर 2025 तक, 4.53 करोड़ से अधिक खाते खुले और कुल जमा राशि ₹3.33 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है।

पोस्ट ऑफिस की योजनाएं: भरोसेमंद और सुलभ
पोस्ट ऑफिस की योजनाएं महिलाओं के लिए खास हैं, क्योंकि ये दूर-दराज तक पहुंचती हैं। सरकारी गारंटी के साथ हैं और महिला नाम पर ही खुल सकती हैं।

Q1 FY 2026‑27 (अप्रैल–जून 2026) में ब्याज दरें: योजना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और ब्याज दरें नीचे दी गई टेबल के माध्यम से समझ सकते हैं-

योजनाब्याज दरटैक्स लाभकिसके लिए जरूरी
सुकन्या समृद्धि योजना8.2%EEE (80C)बेटी के लिए
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना8.2%80C60+ नागरिक
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र7.7%80Cलम्प-सम निवेश
5-वर्षीय समय जमा7.5%80CFD पसंद करने वालों के लिए
सार्वजनिक भविष्य निधि7.1%EEE (80C)लंबी अवधि के लिए
मासिक आय योजना7.4%कोई नहींमासिक आय चाहने वालों के लिए
आवर्ती जमा6.7%कोई नहींछोटी बचत शुरू करने वालों के लिए
महिलाओं के लिए जरूरी योजनाएं और उनके फायदे

NPS में अतिरिक्त लाभ: NPS में योगदान पर सेक्सन 80 CCD(1B) के तहत अतिरिक्त ₹50,000 तक की कटौती मिलती है, जो Section 80C की सीमा से अलग है। यह विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग और टैक्स बचत दोनों में मददगार है।

स्वास्थ्य बीमा पर कटौती: स्वयं, पति/पत्नी, बच्चों और निर्भर माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर सेक्सन 80D के तहत कटौती मिलती है। यह न केवल टैक्स बचत है, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

ओल्ड vs न्यू टैक्स रेजीम: बजट 2026 में सेक्सन 80C की सीमा ₹1.5 लाख अपरिवर्तित रखी गई है। नए टैक्स रेजीम में ये कटौतियां नहीं मिलतीं, लेकिन स्लैब दरें कम और सरल होती हैं। इसलिए, यदि कोई महिला पर्याप्त निवेश करती है, तो पुराने रेजीम में रहना फायदेमंद हो सकता है।

व्यावहारिक सुझाव और सावधानियां

  • समय पर निवेश करें: वित्त वर्ष के अंत में निवेश करने से बचें, क्योंकि कुछ विकल्पों में तारीख की पाबंदी होती है।
  • लक्ष्य के अनुसार योजना चुनें : बेटी के लिए SSY, रिटायरमेंट के लिए PPF/NPS, मासिक आय के लिए MIS चुनना अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • जोखिम और रिटर्न का संतुलन: ELSS में रिटर्न बेहतर हो सकता है, लेकिन जोखिम भी संभव हैं। PPF और SSY सुरक्षित विकल्प हैं।
  • टैक्स नियमों में बदलाव पर नजर रखें : जैसे 2026 में सेक्सन 123 और 127 लागू हुए हैं। इसलिए टैक्स नियमों में बदलाव पर नजर रखना जरूरी है।
  • अपनी आय, जोखिम सहनशीलता और लक्ष्य के आधार पर एक मिश्रित पोर्टफोलियो बनाएं।
  • निवेश के लिए SSY, PPF, NPS और ELSS जैसे विकल्प चुनें। समय-समय पर इसकी समीक्षा करें।