5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में अचानक स्पार्किंग से लगी आग, टला बड़ा हादसा

जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में अचानक स्पार्किंग से लगी आग, टला बड़ा हादसा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 29 May 2018, 7:31 PM IST

 Short Circuit Jaipur - Allahabad Express

अलवर। राजस्थान में भीषण गर्मी के प्रकोप से जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टला है। जयपुर-इलाहाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी डिब्बे में अचानक हुई स्पार्किंग से आग लग गई। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में स्पार्किंग से गाड़ी को तुरंत जंक्शन पर रोका गया।  

 Short Circuit Jaipur - Allahabad Express

ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में भय का माहौल बन गया और अफरा तफरी मच गई। अधिकारीयों ने ट्रेन में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद सूझ-बुझ से काम लेते हुए रेल को अलवर जंक्शन पर रुकवा दिया। जंक्शन पर आग लगने की सूचना के चलते प्रबंध अधिकारी मुस्तैद थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आपको बता दें कि अलवर स्टेशन पर जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में स्पार्किंग से आग ऐसी बी 4 कोच में लगी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन अभी इसका कोई पुख्ता कारण पता नहीं लगा है। अधिकारीयों की सूझ-बुझ से ट्रेन को अलवर जंक्शन पर रुकवा दिया जिससे ट्रेन के खड़ी होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।