6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 अगस्त को बनेगा महासंयोग, शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये कुछ उपाय

11 अगस्त को बनेगा महासंयोग, शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये कुछ उपाय
2 min read
Google source verification
Shani Amavasya Hariyali

भोपाल। इस बात को हर कोई जानता है कि शनि जिससे खुश हो जाते है उसके साथ सब अच्छा ही अच्छा होता है और जिससे नाराज हो जाएं उसका सब कुछ तबाह हो जाता है। शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। माना जाता है कि शनि मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शनिदेव को प्रसन्न करने इस बार 11 अगस्त को महासंयोग बन रहा है। इस महा संयोग में शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे उपाय किए जा सकते है जिनसे आपको जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। - शनि दोष व साढ़ेसाती से छुटकारा पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन काले रंग के जूते-चप्पल का दान शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन पीपल के व शमी के पेड़ की पूजा को करना शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जिसी की जातक की कुंडली में शनि का प्रकोप और पितृ दोष होता है, तब काले रंग की चीजों का दान अधिक करना चाहिए।

Shani Amavasya Hariyali

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि जो लोग हनुमान जी के भक्त होते है उन्हें शनि भगवान कभी भी परेशान नहीं करते हैं। शनि अमावस्या वाले दिन आप चाहें तो हनुमान जी के सामने दिया जलाकर माथे पर सिंदूर लगाएं।

Shani Amavasya Hariyali

शनि अमावस्या वाले दिन किसी भी काली गाय को काली दाल खिलाएं। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। काली गाय की सेवा करने के बाद उसे सिंदूर भी लगाएं।

Shani Amavasya Hariyali

शनि को खुश करने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शनि अमावस्या वाले दिन पीपल पर जल और दीपक अर्पित करें। ऐसा करने से दोष दूर होते हैं।

Shani Amavasya Hariyali

Shani Amavasya Hariyali